कोरोना महामारी के दौर में दुनियाभर में भारतीय मूल के स्वास्थ्यकर्मियों की खूब तारीफ हो रही है। इस वैश्विक महामारी से लड़ने में स्वास्थ्यकर्मियों को योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है, जिसके लिए दुनियाभर में उनकी तारीफ की जा रही है। इसमें कई देशों में मौजूद भारतीय मूल के कई स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाओं से लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे ही एक मामले में ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत नर्स शेरोन वर्गीस की ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने जमकर तारीफ़ की और उनका आभार जताया।
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'शेरोन मैं आपके इस निःस्वार्थ कार्य की सराहना करता हूं। पूरा ऑस्ट्रेलिया, भारत और आपके परिवार के सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बधाई और कृपया ऐसे ही कार्य करते रहो, हम सब साथ हैं।'