फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहीं भारतीय नर्स को गिलक्रिस्ट ने सराहा, कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया सभी गौरवान्वित

Fri, 12 Jun 2020 12:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौर में दुनियाभर में भारतीय मूल के स्वास्थ्यकर्मियों की खूब तारीफ हो रही है। इस वैश्विक महामारी से लड़ने में स्वास्थ्यकर्मियों को योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है, जिसके लिए दुनियाभर में उनकी तारीफ की जा रही है। इसमें कई देशों में मौजूद भारतीय मूल के कई स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाओं से लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे ही एक मामले में ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत नर्स शेरोन वर्गीस की ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने जमकर तारीफ़ की और उनका आभार जताया।

विज्ञापन

 

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'शेरोन मैं आपके इस निःस्वार्थ कार्य की सराहना करता हूं। पूरा ऑस्ट्रेलिया, भारत और आपके परिवार के सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बधाई और कृपया ऐसे ही कार्य करते रहो, हम सब साथ हैं।'


गौरतलब है कि भारत में जन्मीं शेरोन इस वक्त वॉलोंगोंग विश्वविद्यालय की मेडिकल की छात्रा हैं लेकिन कोरोना की वजह से आए आपातकाल में वे वॉलोंगोंग के एक केयर होम में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें