फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1983 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम से मिलेगा कपिल देव का रोल निभाने वाला स्टार

Wed, 27 Sep 2017 01:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1983 वर्ल्ड कप
विज्ञापन
एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी और सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स के बाद अब टीम इंडिया की 1983 वर्ल्ड कप जीत पर फिल्म बनेगी। इसी कड़ी में सचिन, धोनी के बाद एक और नाम जुड़ गया है, और वह नाम है क्रिकेटर कपिल देव का।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक 1983 में भारत को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के ऊपर बायोपिक बनने वाली इस फिल्म का निर्माण कबीर खान करेंगे। इस फिल्म में कपिल देव के किरदार में एक्टर रणवीर सिंह नजर आएंगे।

पढ़ेंः- महान क्रिकेटर कपिल देव पर बनेगी बॉयोपिक, ये एक्टर निभाएंगे मुख्य किरदार

साल 1983 में भारत को क्रिकेट विश्व कप में मिली पहली खिताबी जीत की कहानी पर आधारित फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह को कप्तान कपिल देव की भूमिका में देखा जाएगा। इसके तहत रणवीर विश्व कप विजेता टीम से बुधवार को मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह दिग्गज खिलाड़ी कपिल से भी रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

1983 वर्ल्ड कप चैंपियन के खिलाड़ियों से मिलने पर ये हो सकती है बातचीत

रणवीर सिंह - फोटो : TWITTER
गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक जीत की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन कबीर खान करेंगे और इसे फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म की पटकथा का काम पूरा हो चुका है। कबिर खान एक-से-एक सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, ट्यूबलाइट शामिल है। जबकि फैंटम फिल्म द्वारा भी कई सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया गया है, जिनमें उड़ता पंजाब, रमन राघव 2.0, क्वीन और लुटेरा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: कपिल देव की इस सलाह को मान ले बीसीसीआई तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

फैंटम फिल्म्स के सह-संस्थापक मधु मन्टेना ने एक बयान में कहा, "1983 की इस शानदार भारतीय क्रिकेट टीम की कहानी के साथ काम की शुरुआत एक अच्छा एहसास है। हमें इस बात से खुशी हो रही है कि फिल्म के निर्देशन के सफर की शुरुआत हम विश्व विजेता टीम के नायकों से मिलकर करेंगे। मैं सभी खिलाड़ियों द्वारा हमें मिलने के लिए दिए गए समय के लिए शुक्रगुजार हूं।"

बता दें कि भारत ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 में आयोजित क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को मात देकर पहला खिताब जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें