फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के प्रमोशन की सिफारिश करेगा एसीसी

Thu, 27 Sep 2012 12:29 AM IST
इसलामाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने श्रीलंका के चले रहे ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान को प्रमोट कर संबद्ध सदस्य से एसोसिएट सदस्य बनाने की सिफारिश आईसीसी से करने का फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जका अशरफ की अध्यक्षता वाली एसीसी विकास समिति की यहां बैठक हुई जिसमें साल 2013 के विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में अफगानिस्तान को प्रमोट करने के लिए आईसीसी को सिफारिश भेजने का भी फैसला किया गया। एसीसी ने साथ ही इस बात की भी पुष्टि की है कि उसे संबद्ध सदस्यता के लिए ताजिकिस्तान, चीनी ताइपे और कंबोडिया से आवेदन मिले हैं। समिति ने साथ ही टेस्ट नहीं खेलने वाले 18 एशियाई देशों में क्रिकेट के विकास के लिए 61 लाख डॉलर का बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें