दुनिया में अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन के लिए कई गेंदबाज मशहूर हो चुके हैं। मगर श्रीलंका के इस गेंदबाज का गेंदबाजी एक्शन कुछ अलग है। इतना अलग कि वह गेंदबाजी करते हुए पिच पर ही लड़खड़ाकर गिर पड़े। जी हां, इन दिनों अबू धाबी में खेले जा रहे टी-10 लीग में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज केविन कोथिगोडा की गेंदबाजी एक्शन को देख सभी हैरान है। उनके गेंदबाजी एक्शन की चहुं ओर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि केविन मराठा अरेबियन्स की ओर से खेल रहे हैं।