फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs NZ: अबू धाबी स्टेडियम के पिच क्यूरेटर का निधन, पुलिस ने शुरू की जांच, बीसीसीआई की कोचिंग के बाद गए थे यूएई

Sun, 07 Nov 2021 06:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच से पहले उनका शव उनके कमरे में पाया गया। 
विज्ञापन
अबू धाबी के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच की पिच बनाने वाले क्यूरेटर मोहन सिंह का रविवार की सुबह निधन हो गया। मोहन ने पंजाब के मोहाली स्टेडियम में लंबे समय तक काम करने के बाद अबू धाबी में काम करना शुरू किया था। वो इस मैदान के मुख्य पिच क्यूरेटर थे। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले अपने कमरे में वो मृत अवस्था में पाए गए।
विज्ञापन


मोहन साल 2004 में अबू धाबी आए थे। इससे पहले उन्होंने मोहाली में ग्राउंड सुपरवाइजर और असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया था। यूएई जाने से पहले उन्होंने बीसीसीआई से पिच क्यूरेटर की ट्रेनिंग ली थी। मोहन सिंह की मौत की वजह का पता नहीं चला है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहन सिंह के परिवार को इसकी सूचना दी गई है और वो अबू धाबी के लिए निकल चुके हैं।  
मोहन सिंह के लिए यह साल काफी व्यस्त रहा था। उन्होंने पीएसएल, आईपीएल और वर्ल्डकप में लगातार काम किया था। इस दौरान उनकी बनाई पिचों पर काफी रन भी बने थे। बीसीसीआई के पूर्व मुख्य क्यूरेटर दलजीत सिंह ने कहा "यह बहुत चौंकाने वाली खबर थी। मैं उन्हें काफी अच्छे से जानता था। वो काफी मेहनती, लगनशील और महात्वाकांक्षी व्यक्ति थे। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। वो लगातार मेरे संपर्क में थे और मैं उनके परिवार के साथ भी बात करूंगा।" यूएई आने से पहले मोहन ने 10 सालों से ज्यादा समय तक दलजीत के साथ काम किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें