आबिद अली के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह लिस्ट ए के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद अली के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 2005 में 207 रन की पारी खेली थी। इसी के साथ पाकिस्तानी बल्लेबाज 30 वर्षीय आबिद अली ने खालिद लतीफ और कामरान अकमल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा।
लतीफ ने 2009 में 204 रन बनाए थे जबकि अकमल ने हाल ही में दोहरा शतक जमाया था। बहरहाल, आबिद और शान मकसूद की बेहतरीन पारियों की बदौलत इस्लामाबाद ने 50 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 374 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में पेशावर की टीम 38 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। इस तरह इस्लामाबाद ने 233 रन के विशाल अंतर से मैच जीता।