फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Sharma: 'प्रीमियम गेंदबाज' को पहले धोया...फिर ली चुटकी; अभिषेक शर्मा का अफरीदी पर तंज, जानें क्या कहा

Mon, 29 Sep 2025 01:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अभिषेक ने पिच और गेंदबाज के अनुसार अपनी रणनीति की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चाहे पावरप्ले में स्पिनर हों या तेज गेंदबाज, उनका उद्देश्य हमेशा आक्रामक खेलना रहता है।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस खिताब से उन्हें बहुत खुशी मिली है। उन्होंने बताया कि टीम में जगह बनाना और लगातार प्रभाव छोड़ना कोई आसान काम नहीं था। इसके अलावा उन्होंने शाहीन अफरीदी पर भी चुटकी ली। अवॉर्ड समारोह के दौरान अभिषेक ने कई चीजों पर बातचीत की। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

'टीम में शामिल होना आसान नहीं था'
अभिषेक ने कहा, 'टीम में शामिल होना, खासकर (2024) टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद, किसी भी ओपनर के लिए आसान नहीं था। लेकिन हमारा प्लान साफ था कि हम पहले गेंद से ही इरादा दिखाएं। यही मेरा मकसद था और इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की।' अभिषेक ने कहा कि उन्हें कोच और कप्तान से मदद मिली, तभी वह कामयाब हो पाए हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप ऐसा खेलना चाहते हैं, तो कभी-कभी आप फेल भी हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी प्रक्रिया जारी रखनी होगी। यही चीज मैं अपनी टीम से लगातार पा रहा था।'

पावरप्ले में आक्रामक रवैये पर अभिषेक
अभिषेक ने पिच और गेंदबाज के अनुसार अपनी रणनीति की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चाहे पावरप्ले में स्पिनर हों या तेज गेंदबाज, उनका उद्देश्य हमेशा आक्रामक खेलना था। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे पावरप्ले में स्पिनर या तेज गेंदबाज मिले, मैं उसी समय उनका फायदा उठाऊंगा। आप किसी भी गेंदबाज को देखें, चाहे वह तेज गेंदबाज हो, या कोई प्रीमियम पेस बॉलर, मैं पहली गेंद से ही शुरुआत करना चाहता हूं। और जाहिर है कि इससे मैं टीम पर अपना प्रभाव डाल पाऊंगा। और यही मैं करना चाहता हूं।'
 

शाहीन ने खुद को प्रीमियम बॉलर बताया था
दरअसल, शाहीन का एक विज्ञापन वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद को पाकिस्तान का प्रीमियम फास्ट बॉलर बताते हैं। अभिषेक ने इसी पर तंज कसा। अभिषेक ने एशिया कप के दौरान शाहीन की जमकर धुनाई की। खासतौर पर लीग स्टेज और सुपर-4 राउंड के दौरान अभिषेक ने शाहीन की पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाई थी।
 
विज्ञापन

अभिषेक का यह है लक्ष्य
अभिषेक ने साफ किया कि उनका लक्ष्य टीम के लिए योगदान देना और जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, 'मेरा मकसद हमेशा टीम के लिए प्रभाव डालना और टीम को जीत दिलाना रहा है। चाहे खिलाड़ी फेल हों या सफल, टीम का विजयी अभियान प्राथमिकता है। अगर मैं अच्छा खेलूं और टीम को उसका फायदा मिले, यही मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता है। टीम का जीतना ही मेरा असली लक्ष्य है।' इस रणनीति की वजह से अभिषेक ने कई मैचों में शुरुआती झटके के बावजूद टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें