फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: मैच से पहले अभिषेक ने तैयारियों को परखा, अर्शदीप ने भी वैकल्पिक सत्र में फिटनेस अभ्यास किया

Tue, 09 Sep 2025 11:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी अकादमी में टीम के अभ्यास सत्र में सब की निगाहें अभिषेक पर थी। इस युवा वामहस्त बल्लेबाज ने गेंद को ज्यादा ताकत से नहीं मारा, लेकिन हाथों और आंखों के शानदार सामंजस्य से गेंद को दूर तक हवा में उड़ाने में सफल रहे।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएई के खिलाफ एशिया कप मुकाबले से पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को वैकल्पिक नेट सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान अभिषेक ने अपनी तैयारियों को परखा। अभिषेक पर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने का जिम्मा रहेगा। भारतीय टीम के लिए यह वैकल्पिक अभ्यास सत्र था। इस दौरान जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और तेज गेंदबाज हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों ने आराम करने का फैसला किया।
विज्ञापन


गिल भी लय में दिखे 
आईसीसी अकादमी में टीम के अभ्यास सत्र में सब की निगाहें अभिषेक पर थी। इस युवा वामहस्त बल्लेबाज ने गेंद को ज्यादा ताकत से नहीं मारा, लेकिन हाथों और आंखों के शानदार सामंजस्य से गेंद को दूर तक हवा में उड़ाने में सफल रहे। उनके शॉट पर कई गेंदें अभ्यास सुविधा के बाहर जाकर गिरीं। उन्होंने एक घंटे के अभ्यास के दौरान लगभग 25 से 30 छह रन वाले शॉट खेले। इस दौरान उपकप्तान शुभमन गिल भी शानदार लय में दिखे। उन्होंने सहजता के साथ क्रीज से बाहर निकल कर एक्स्ट्रा कवर के क्षेत्र में शॉट खेले। वह हालांकि स्थानीय नेट गेंदबाज की एक गेंद पर चूक गए और गेंद उनके ऑफ स्टंप से टकरा गई।

अर्शदीप ने गेंदबाजी के बजाए फिटनेस पर दिया ध्यान
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स की निगरानी में फिटनेस अभ्यास किया। अर्शदीप सबसे पहले अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे लेकिन उन्होंने गेंदबाजी के बजाय अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया। ले रॉक्स की देखरेख में उन्होंने 10, 20 और 40 मीटर पर रखे गए कोन के साथ कई बार स्प्रिंट और शटल अभ्यास किए। इसे आमतौर पर ब्रोंको टेस्ट के रूप में जाना जाता है। सैमसन के अभ्यास सत्र के विश्राम करने के उलट विकेटकीपर जितेश शर्मा ने अपना अभ्यास जारी रखा। उन्होंने क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप की देखरेख में मुश्किल कैच लपकने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें