फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Sharma: अभिषेक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने

Sun, 07 Dec 2025 01:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इस साल जमकर चला और उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम हासिल की। अभिषेक फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने इस साल टी20 में 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और  पंजाब के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है। वे एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह कारनामा उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में सर्विसेज के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान किया। इस मैच में अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसी पारी के दौरान उन्होंने साल के 100वें छक्के का आंकड़ा पार किया। अब तक वे 2025 में सिर्फ 36 टी20 पारियों में 101 छक्के जड़ चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जमकर आग उगल रहा अभिषेक का बल्ला
अभिषेक का बल्ला इस साल आग उगल रहा है। उन्होंने 36 टी20 पारियों में 42.82 के औसत और 204.22 के स्ट्राइक रेट से 1499 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। सर्विसेज के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया और दो विकेट चटकाकर पंजाब को 73 रनों से शानदार जीत दिलाई। इससे पहले बंगाल के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों पर शतक लगाया था। उस मैच में अभिषेक ने 52 गेंदों पर 148 रन बनाए थे जिसमें आठ चौके और 16 छक्के शामिल थे। पंजाब ने उस मैच में 20 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन का स्कोर खड़ा किया था। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में अभिषेक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 पारियों में 50.66 के औसत और 249.18 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। अभिषेक ने इस साल भारत के लिए 17 टी20 मैचों में 47 छक्के, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 के 14 मैचों में 28 छक्के और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के छह मैचों में 26 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं अभिषेक
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस समय अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके नाम 920 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अब सभी की नजरें नौ दिसंबर से शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पर हैं, जहां अभिषेक एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें