फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens World Cup: 'भारतीय महिला टीम विश्व कप जीतने की हकदार', अभिषेक शर्मा ने की टीम इंडिया की तारीफ

Fri, 31 Oct 2025 09:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद मीडिया से बातचीत में अभिषेक ने कहा, 'हम सभी मैच पर नजर रखे हुए थे। जिस तरह से मैच खेला गया, मुझे नहीं लगता कि भारत ने महिला क्रिकेट में कभी ऐसा मैच जीता है।'
विज्ञापन
अभिषेक ने टीम इंडिया की तारीफ की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टी20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि उन्हें महिला टीम द्वारा विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत में दिखाई गई ‘परिपक्वता और टीम वर्क’ पर गर्व महसूस हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि हरमनप्रीत कौर की टीम रविवार को अपना पहला खिताब जीतेगी। भारत ने गुरुवार को जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 127 रन की बदौलत गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद मीडिया से बातचीत में अभिषेक ने कहा, 'हम सभी मैच पर नजर रखे हुए थे। जिस तरह से मैच खेला गया, मुझे नहीं लगता कि भारत ने महिला क्रिकेट में कभी ऐसा मैच जीता है।' उन्होंने कहा, 'एक टीम के रूप में जो परिपक्वता और ‘टीम वर्क’ दिखाया गया, हमें उन पर गर्व है।' अभिषेक की 37 गेंद में खेली गई 68 रन की पारी बेकार चली गई और भारत को ऑस्ट्रेलिया से दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, 'हम सब बस मैच देख रहे थे। हर कोई कहीं न कहीं मैच देख रहा था। इतने सारे रन बन रहे थे। जेमिमा, हरमन और स्मृति, सभी ने अच्छा खेला। और सभी ने बीच-बीच में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन पर कोई दबाव था।'
विज्ञापन

अभिषेक ने कहा, 'लेकिन निश्चित रूप से एक टीम के तौर पर, भारतीय टीम के तौर पर, अगर आप देखते हैं कि महिला टीम इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो आप निश्चित रूप से प्रेरित होते हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने सेमीफाइनल मैच खेला, उसी तरह वे ट्रॉफी की हकदार हैं। मुझे लगता है कि वे सचमुच इसकी हकदार हैं और वे अच्छा प्रदर्शन करेंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें