सार
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का दिवाली सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी बहन, माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दलेर मेहंदी के मशहूर गाने 'बोलो ता रा रा' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी बहन कोमल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर किया है।
भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का दिवाली सेलिब्रेशन इन दिनों चर्चा में है। मैदान पर अपने विस्फोटक बल्लेबाजी अंदाज से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले अभिषेक इस बार अपने डांस मूव्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ मशहूर पंजाबी गाने 'बोलो ता रा रा' पर जमकर डांस किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अभिषेक शर्मा और उनका परिवार
- फोटो : Komal Sharma (instagram)
परिवार के साथ दिवाली मनाते नजर आए अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने दिवाली का त्योहार अपने परिवार के साथ अमृतसर में मनाया। इस दौरान घर में पारंपरिक पूजा-पाठ के साथ संगीत और डांस का भी शानदार माहौल देखने को मिला। हालांकि, इस जश्न का सबसे खास पल तब आया, जब अभिषेक अपने परिवार के सदस्यों के साथ पंजाबी गाने पर थिरकते नजर आए। अभिषेक की बहन कोमल शर्मा ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में अभिषेक अपनी बहन, माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दलेर मेहंदी के सुपरहिट गाने 'बोलो ता रा रा' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IANS
न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ए में मिली जगह
दिवाली पर परिवार के साथ जश्न मनाने से पहले अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में थे। अब उन्हें आगामी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाना है। टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। फिलहाल अभिषेक शर्मा क्रिकेट के मैदान से दूर अपने परिवार के साथ दिवाली का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनका यह डांस वीडियो बता रहा है कि मैदान पर चौके-छक्के लगाने के साथ-साथ वह डांस फ्लोर पर भी किसी से कम नहीं हैं।