फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: अभिषेक भारत के लिए सर्वोच्च टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, भारतीय टीम का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर

Sun, 02 Feb 2025 09:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अभिषेक ने 54 गेंदों पर सात चौकों और 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से इंग्लैंड के गेंदबाजों को हैरान कर दिया। अभिषेक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर तूफानी पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अभिषेक ने 54 गेंदों पर सात चौकों और 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 
विज्ञापन



 

भारत ने बनाया टी20 का अपना चौथा सर्वोच्च स्कोर 
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था, लेकिन उनका यह फैसला उलटा पड़ता नजर आ रहा है क्योंकि भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड को 248 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत का यह टी20 में चौथा सर्वोच्च टोटल है। भारत का इस प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में बनाया गया छह विकेट पर 297 रन है। अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में जिस तरह से खेल रहे थे, उसे देखते हुए लग रहा था कि टीम आज टी20 में 300 रन बना सकती है। हालांकि, दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे इस कारण यह संभव नहीं हो सका। हालांकि, टीम एक बार फिर टी20 में अपना दबदबा दिखाने में सफल रही।

टी20 में भारत का सर्वोच्च टोटल
स्कोर बनाम स्थान वर्ष
297/6 बांग्लादेश हैदराबाद 2024
283/1 दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024
260/5 श्रीलंका इंदौर 2017
247/9 इंग्लैंड वानखेड़े 2025

अभिषेक ने गिल को पीछे छोड़ा
अभिषेक ने अपनी दमदार पारी की मदद से शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी, लेकिन अभिषेक ने 135 रन बनाने के साथ ही उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। वहीं, विराट कोहली ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे और वह भारत के लिए सर्वोच्च टी20 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा नाबाद 121 रन बनाकर इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक
अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में कुल 13 छक्के लगाए और वह इस प्रारूप में एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक से पहले रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में 10-10 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ, जबकि सैमसन और तिलक ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में 10-10 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

वानखेड़े में लगा दिग्गजों का तांता
भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिग्गजों का तांता लगा है। मुकेश अंबानी से लेकर ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे हैं। इस दौरान बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे और फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए। फिल्म अभिनेता आमिर खान भी इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं। इन दिग्गजों के सामने अभिषेक शर्मा का वन मैन शो देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें