फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek On Gill: 'शुभमन शैतानियां करके कभी नहीं फंसा...', अभिषेक ने सुनाई मजेदार कहानी, हंसी नहीं रोक पाएंगे

Fri, 03 Oct 2025 11:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिषेक ने कहा कि एज ग्रुप के दौरान गिल बेहद शरारती थे। अभिषेक शर्मा ने हाल ही में ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ इंटरव्यू शो पर यह बातें कहीं। उन्होंने इसे साबित करने के लिए मजेदार कहानी भी सुनाई।
विज्ञापन
नीतीश, अभिषेक और शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दो स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की दोस्ती के बारे में शायद ही ऐसा कोई होगा जो नहीं जानता होगा। दोनों एक ही राज्य पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अब दोनों भारत के लिए साथ ओपनिंग कर रहे हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि दोनों में से ज्यादा शरारती कौन है, तो अभिषेक ने कहा कि एज ग्रुप के दौरान गिल बेहद शरारती थे। अभिषेक शर्मा ने हाल ही में ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ इंटरव्यू शो पर यह बातें कहीं।
विज्ञापन

 

अभिषेक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
अभिषेक ने कहा, 'एक इंसान है जो कभी भी एज ग्रुप में शैतानियां करके कभी नहीं फंसा। वह हैं शुभमन गिल।  अच्छा आपको मैं एक घटना बताता हूं। हम धर्मशाला में अंडर-16 मैच के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। तो वहां हिमाचल के, दिल्ली के, पंजाब के लड़के साथ थे। आप सोचिए जब तीनों राज्य के अंडर-16 लड़के मिल गए हैं, तो कितना कुछ होने वाला है। तो हमारा होटल धर्मशाला स्टेडियम से सिर्फ 500 मीटर दूर था। तो उसमें भी हम बस में जाते थे।

'ड्राइवर ने रास्ते में गाने बंद कर दिए'
अभिषेक ने बताया, 'एक बार क्या हुआ कि रास्ते में ड्राइवर ने गाने बंद कर दिए। हमें पंजाबी गाने सुनने थे। ड्राइवर ने कहा नहीं। मैंने कहा हमें सुनना है। उसने कहा बंद करो ये सब। हमारी उससे बहस हो गई। उस घटना में सबसे ज्यादा जिसने किया था और पीछे से चीखें मारा रहा था, वो था शुभमन।'

कोच तक बात पहुंची तो हुआ ये
अभिषेक ने बताया, 'फिर कोच तक बात पहुंच गई। सारे मिलकर आ गए दो तीन ड्राइवर्स। उन्होंने कहा आपके बच्चों ने बदतमीजी की है। इनको बुलाओ और एक्शन लो आप। तो कोच ने क्या किया कि उन्होंने ड्राइवर से पूछा आप बताओ कौन-कौन से लड़के थे? उस घटना में चार पांच लड़के शामिल थे। उसमें मैं था, प्रभसिमरन था और पांचवां प्लेयर था शुभमन।'
विज्ञापन

ड्राइवर ने शुभमन को लेकर कही यह बात
अभिषेक ने बताया, 'शुभमन सबसे पीछे खड़ा था। कोच ड्राइवर से एक एक लड़के को दिखाकर पूछ रहे, ये भी था..वो भी था? कोच ने शुभमन को दिखाकर पूछा- यह भी था? तो ड्राइवर कह रहे हैं नहीं, यह नहीं था। मैंने कहा वाह जी वाह...यह नहीं था। फिर कोच ने हम चार को बाहर बुला कर हमें कहा यह लेटर है, इस पर साइन कर दो। वो चिट्ठी हमें वापस घर भेजने को लेकर थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें