फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan-Shoaib Akhtar: शोएब अख्तर की फिसली जुबान, अभिषेक बच्चन ने लिए मजे; पाकिस्तान टीम पर कसा तंज

Fri, 26 Sep 2025 10:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक ऐसी गलती कर दी जिससे दुनियाभर में उनकी खिल्ली उड़ रही है। भारतीय मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी अख्तर के मजे ले लिए।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-शोएब अख्तर - फोटो : abhishek bachchan (instagram)-ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप का मौजूदा संस्करण अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्रशंसकों को मौजूदा सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं। 28 सितंबर यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक ऐसी गलती कर दी जिससे दुनियाभर में उनकी खिल्ली उड़ रही है। भारतीय मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी अख्तर के मजे ले लिए।
विज्ञापन

शोएब अख्तर से हुई मजेदार गलती
एशिया कप फाइनल से ठीक पहले क्रिकेट शो गेम ऑन है विश्लेषण के दौरान अख्तर ने भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर बात करते हुए उन्होंने गलती से अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया। उन्होंने कहा, 'अगर पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देता है, तो मिडिल ऑर्डर के साथ क्या होगा? उनका मिडिल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है।' यह सुनते ही पूरा पैनल हंसी में फूट पड़ा। होस्ट और मेहमानों ने तुरंत सुधार करते हुए कहा कि उनका मतलब अभिषेक शर्मा से था, जो अपनी शानदार फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।


अभिषेक बच्चन ने लिए मजे
यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खुद अभिषेक बच्चन ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 'एक्स' (पहले ट्विटर) परॉ लिखा, 'सर, पूरे आदर के साथ कह रहा हूं...मुझे नहीं लगता कि वो (पाकिस्तान) ऐसा भी कर पाएंगे। और वैसे भी मैं क्रिकेट खेलता ही नहीं हूं।'

विज्ञापन

41 साल में खिताबी मैच में पहली बार आमने-सामने भारत-पाकिस्तान
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया। भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम है। भारत ने अब तक आठ बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार खिताब अपने नाम किया, जबकि श्रीलंका ने छह बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में कभी भी भारत-पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ था। अब इतिहास पलटने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने मौजूदा संस्करण में पाकिस्तान को दो बार पटखनी दी है और फिलहाल टीम इस टूर्नामेंट में अजेय है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए खिताब की जंग आसान नहीं होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें