फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Player of the Month: अभिषेक और स्मृति बने सितंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ मंथ अवॉर्ड

Thu, 16 Oct 2025 06:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सितंबर 2025 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना है।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा-स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के लिए यह गर्व का पल है। टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सितंबर 2025 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना है।
विज्ञापन


अभिषेक ने जीता अवॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए न केवल भारत को खिताबी जीत दिलाई, बल्कि ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार भी अपने नाम किया। उन्होंने सितंबर माह में खेले गए सात टी20 मैचों में 200 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत अभिषेक ने टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वोच्च रेटिंग अंक भी हासिल किए। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को पछाड़ा। पुरस्कार जीतने के बाद अभिषेक ने कहा, 'आईसीसी का यह सम्मान जीतना मेरे लिए बेहद खास है। मुझे खुशी है कि मेरा प्रदर्शन टीम की जीत में योगदान दे सका। हमारी टीम का सकारात्मक रवैया और जीत की संस्कृति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।'

मंधाना को भी मिला सम्मान
वहीं, महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने तीन मैचों में क्रमशः 58, 117 और 125 रन बनाए। कुल मिलाकर मंधाना ने चार वनडे मैचों में 77 की औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए। उन्होंने तीसरे वनडे में मात्र 50 गेंदों में शतक जड़कर किसी भी भारतीय महिला बल्लेबाज द्वारा अब तक का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। महिला वर्ग में मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका की तजमीन ब्रिट्स और पाकिस्तान की सिदरा अमीन को पछाड़कर यह खिताब जीता। स्मृति ने कहा, 'इस तरह का सम्मान एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मेरा हमेशा से लक्ष्य रहा है कि मैं टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उसे जीत दिलाऊं।' आईसीसी के इस सम्मान के साथ अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट की ताकत और निरंतरता को वैश्विक मंच पर साबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें