फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohli vs Babar: पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने कोहली को बाबर से बेहतर बताया, फिटनेस के मामले में की तुलना

Tue, 28 Mar 2023 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रज्जाक ने तब लोगों से इस तरह की तुलना से परहेज करने को कहा क्योंकि दोनों ही अपने-अपने तरीके से बेहतरीन हैं। रज्जाक ने कहा- हमें उनकी तुलना करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस पीढ़ी के दो बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और बाबर आजम की अक्सर एक-दूसरे से तुलना की जाती रही है। कोहली लंबे समय से अपने खेल में शीर्ष पर रहे हैं, जबकि बाबर ने अपने करियर के शुरुआती चरणों में दिखा दिया है कि भविष्य में चलकर वह महान बल्लेबाज बन सकते हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने बताया है कि एक मामले में बाबर कोहली जितने अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

एक इंटरव्यू में रज्जाक ने विराट को एक बेहतरीन खिलाड़ी बताया है। रज्जाक के मुताबिक, जो चीज उन्हें बाबर से ऊपर रखती है, वह कोहली की फिटनेस है। रज्जाक ने कहा- विराट एक शानदार खिलाड़ी हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपनी टीम को साथ लेकर चलते हैं। उनका इरादा हमेशा सकारात्मक होता है। वह अपने स्किल का बहुत अच्छा उपयोग करते हैं। मुख्य बात यह है कि उनकी फिटनेस विश्व स्तरीय है। कोहली की तरह बाबर आजम की फिटनेस ठीक नहीं है। बाबर को अपनी फिटनेस पर और अधिक काम करने की जरूरत है। बाबर पाकिस्तान का नंबर एक खिलाड़ी है। बाबर वास्तव में दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज (वनडे) है। खेल, टेस्ट, वनडे, या टी20 के किसी भी प्रारूप में हो वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हर देश के पास उनके (विराट और बाबर) जैसा एक खिलाड़ी है।
विज्ञापन

रज्जाक ने तब लोगों से इस तरह की तुलना से परहेज करने को कहा क्योंकि दोनों ही अपने-अपने तरीके से बेहतरीन हैं। रज्जाक ने कहा- हमें उनकी तुलना करने की आवश्यकता नहीं है। यह पूछने जैसा है कि कौन बेहतर है - कपिल देव या इमरान खान? ये तुलना अच्छी नहीं है। कोहली भारत में एक अच्छे खिलाड़ी हैं। इसी तरह, बाबर आजम पाकिस्तान में एक अच्छे खिलाड़ी हैं। कोहली विश्व स्तर का खिलाड़ी है, बाबर भी है। लेकिन कोहली की फिटनेस बाबर से कहीं बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें