फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के खेल का कौन नहीं है कायल, पाकिस्तानी भी तारीफ करते नहीं थक रहे

Thu, 23 Jan 2020 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने विराट को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि कोहली बहुत ही भाग्यशाली हैं कि उन्हें बीसीसीआई से काफी सपोर्ट मिलता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया
रज्जाक ने पाकपैशन.नेट से बातचीत में कहा, 'विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी है और इसमें कोई संदेह नहीं है। साथ ही वह भाग्यशाली भी हैं कि बीसीसीआई उनका पूरा समर्थन करता है और उनमें विश्वास जताता है। बोर्ड की ओर से उन्हें जो सम्मान मिलता है शायद इसी वजह से उन्हें अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है और इसका नतीजा सबके सामने है।'
विज्ञापन

3 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट - फोटो : पीटीआई
इससे पहले उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यहां तक कि पाकिस्तान में ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो विराट कोहली से बेहतर बन सकते हैं लेकिन हमारे सिस्टम ने नजरअंदाज किया, जो काफी दुखद है। कोहली ने उनमें दिखाए विश्वास को सही साबित किया और अपनी प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया।'

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विराट की तारीफ दुनिया कर रही है। विराट की तारीफ करते उनके विरोधी खिलाड़ी भी थकते। दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शुमार कोहली के खेल का कायल कौन नहीं है। हाल ही में स्मिथ से जब कोहली से तुलना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी सादगी से भारतीय कप्तान की खूबियां गिनाईं। वह न सिर्फ कोहली की बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि उनकी कप्तानी की भी खूब तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट स्मिथ - फोटो : social media
स्मिथ ने कहा, 'हां, वो शानदार खिलाड़ी हैं। उनके बल्लेबाजी के आंकड़े उनके लिए खुद बोलते हैं। मुझे लगता है कि वो तीनों फॉमेट में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि हम उन्हें बहुत सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए देखेंगे। वो पहले ही काफी रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं और आने वाले सालों में और कई रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे। उनके अंदर रनों की भूख है और वो कोई उन्हें रन बनाने से रोक नहीं पा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें