फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: कपिल देव से हार्दिक की तुलना कर ट्रोल हुए थे PAK के रज्जाक, विवाद बढ़ने पर अब दी सफाई, जानें पूरा मामला

Tue, 28 Mar 2023 12:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रज्जाक आए दिन खिलाड़ियों और टीमों पर अपनी तल्ख टिप्पणियों से चर्चा में रहते हैं। 43 वर्षीय क्रिकेटर, जिन्होंने 2013 में पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच खेला था, ने हार्दिक पांड्या और कपिल देव को लेकर भी बयान दिया था।
विज्ञापन
अब्दुल रज्जाक ने हार्दिक और कपिल पर बयान दिया था - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स भारत या भारतीय क्रिकेटर्स पर बयान देकर चर्चाओं में आ जाते हैं। इनमें शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, सलमान बट जैसे नाम प्रमुख हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक हैं। रज्जाक ने हाल फिलहाल में कई ऐसे बयान दिए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया। इसके साथ ही वह खूब ट्रोल भी हुए। 
विज्ञापन

रज्जाक आए दिन खिलाड़ियों और टीमों पर अपनी तल्ख टिप्पणियों से चर्चा में रहते हैं। 43 वर्षीय क्रिकेटर, जिन्होंने 2013 में पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच खेला था, ने हार्दिक पांड्या और कपिल देव को लेकर भी बयान दिया था। रज्जाक ने कहा था कि हार्दिक पांड्या कपिल देव के आसपास भी कहीं नहीं हैं। इसके बाद उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी। हालांकि, अब रज्जाक ने इस मामले पर सफाई दी है और कहा है कि उनके शब्दों को आलोचकों ने गलत तरीके से पेश किया है।

If Kapil Dev Says...": Abdul Razzak Opens Up On Controversial Comments  Regarding Hardik Pandya | Cricket News

एक न्यूज पोर्टल के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में रज्जाक ने कहा- हार्दिक पांड्या पर मेरे पहले के बयान को गलत तरीके से लिया गया था। मेरा यह मतलब नहीं था। एक क्रिकेटर के रूप में मैंने सिर्फ इतना कहा कि उनमें (पांड्या) सुधार की गुंजाइश है। मैंने जानबूझकर उन खिलाड़ियों पर टिप्पणी नहीं की जो भारत, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया से हैं। मैंने सिर्फ एक क्रिकेटर के रूप में बातें कही हैं। अगर कपिल देव कहते हैं कि वह अब्दुल रज्जाक को सलाह देना चाहते हैं, तो मैं इस बयान को सकारात्मक रूप से लूंगा।

रज्जाक ने कहा- हार्दिक कुछ चीजों पर काम कर सकते हैं, जो उनके अनुसार सुधार के क्षेत्र हैं। चाहे वह फुट मूवमेंट हो या बैट मूवमेंट या बॉलिंग से पहले किसी गेंद को कैसे आंकना है। मेरे कहने का यही मतलब था। पूर्व ऑलराउंडर के रूप में मेरा सिर्फ एक बयान था जो सलाह मैं हार्दिक को देना चाहता था। लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया और मेरी आलोचना भी की।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर रज्जाक इससे पहले जसप्रीत बुमराह पर भी एक विवादास्पद टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भारत के वरिष्ठ तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के करीब भी नहीं हैं। रज्जाक ने कहा था- शाहीन बहुत अच्छा क्रिकेटर है, बुमराह तो उसके आसपास भी नहीं आते। हार्दिक अब आईपीएल में नजर आएंगे। वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते दिखेंगे। पिछले साल हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें