फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही संन्यास पर फैसला ले सकते हैं एबी डीविलियर्स

Mon, 26 Jun 2017 07:46 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान एबी डीविलियर्स ने कहा है कि वो जल्द ही अपने भविष्य पर फैसला लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त होने के बाद एबी स्वदेश लौट गए हैं। तीन टी-20 मैचों से पहले तीन वनडे मैंचों की सीरीज में भी साउथ अफ्रीका को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


हालांकि, साउथ अफ्रीका को अभी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भाग लेना है, मगर एबी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। इस सीरीज के लिए 33 वर्षीय एबी को आराम देने का फैसला किया गया है। सितंबर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। डीविलियर्स ने कहा तब तक उन्हें यह मालूम होगा कि उन पर इंटरनैशनल क्रिकेट का कितना बोझ होगा।
विज्ञापन

टेस्ट-वनडे में 50 से ज्यादा है एबी की औसत

एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
मीडिया से बातचीत करते हुए एबी ने कहा कि वो अगस्त में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा भविष्य तय होगा। उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों के लिए क्या सही होगा, देखने होगा। हम मैच चुनने का काम नहीं करेंगे। हालांकि, इस बात पर अंतिम फैसला लिया जाएगा कि अगले कुछ वर्षों में क्या होगा।"

एबी डीविलियर्स ने 106 टेस्ट मैचों में 50.46 की औसत से 8074 रन बनाए हैं। साथ ही 222 वनडे इंटरनैशनल मैचों में उनके नाम 53.55 के बल्लेबाजी औसत और 100.25 के स्ट्राइक रेट से 9319 रन बनाए हैं। एबी के नाम वनडे क्रिकेट में 16 गेंदों में सबसे तेज हाफ सेंचुरी और 31 गेंदों में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने सबसे तेज 150 रन (64 गेंदों) भी बनाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें