फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स ने टी-20 वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, लेकिन गिनाई चुनौतियां

Tue, 14 Apr 2020 05:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था दक्षिण अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने
  • 8765 रन एबी ने 114 टेस्ट मैचों में 50.66 की औसत से बनाए हैं। इसमें 22 शतक और 46 अर्द्धशतक हैं  
  • 9577 रन 228 वनडे मैचों में 25 शतकों और 53 अर्द्धशतकों की मदद से बनाए हैं। इस दौरान इनकी औसत 53.50 रही
  • 1672 रन 78 टी-20 मैचों में 26.12 की औसत से दस अर्द्धशतकों की मदद से बनाए हैं
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम में वापसी को लेकर कहा कि वह किसी तरह की झूठी उम्मीदें पैदा नहीं करेंगे। उनका मानना है कि आईसीसी का यह टूर्नामेंट भी स्थगित हो सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं अभी छह महीने आगे के बारे में नहीं सोच सकता। अगर टूर्नामेंट अगले साल तक स्थगित होता है तो कई चीजें बदल जाएंगी। अभी मैं खुद को उपलब्ध मानकर चल रहा हूं। लेकिन मैं यह नहीं जानता कि तब मेरी फिटनेस कैसी रहेगी और क्या मैं तब स्वस्थ रहूंगा।'

एबी ने कहा, 'मैं किसी ऐसे मोड़ पर पहुंच सकता हूं जहां मैं बाउच (कोच मार्क बाउचर) से कहूंगा कि मैं खेलने का इच्छुक था। मैं कोई भूमिका निभाना चाहता हूं लेकिन मैं खुद खेलने में सक्षम नहीं हूं। मुझे ऐसी प्रतिबद्धता और झूठी उम्मीदें बंधाने से डर लगता है। मैं अगर सौ फीसदी फिट रहता हूं जैसा कि मैं चाहता हूं तो फिर मैं उपलब्ध रहूंगा। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर मैं इस तरह का इनसान नहीं हूं जो 80 प्रतिशत फिट होने पर खुद को उपलब्ध रखे। तब मुझे ट्रायल्स से गुजरकर बाउचर को दिखाना होगा कि मैं अब भी अच्छा खिलाड़ी हूं। उन्हें तभी मेरा चयन करना चाहिए जब उन्हें लगे कि मैं दूसरे खिलाड़ी से बेहतर हूं। मैं उस तरह का इनसान नहीं हूं जो यह समझे कि मैं जो चाहता हूं वैसा ही होना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


डीविलियर्स ने मई 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें