फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिविलियर्स  बोले मैंने यूनिस खान से सीखा बल्लेबाजी का ये हुनर

Mon, 31 Jul 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
विज्ञापन
मिस्टर 360 के नाम से विख्यात दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी ने सार्वजनिक रूप से अपने स्वीप शॉट के बारे में बात करते हुए कहा- मैं स्वीप शॉट खेलते वक्त कोशिश करता हूं कि मेरा बैट ज्यादा से ज्यादा नीचे रहे। इस दौरान मैं यह कतई नहीं चाहता कि गेंद मेरे बल्ले के नीचे से गुजरे। यदि दूसरे शब्दों में कहें तो मैं बल्ले को झाड़ू की तरह इस्तेमाल करता हूं। मेरे स्वीप शॉट में परफेक्शन यूनिस खान की वजह से आया है। 
विज्ञापन


एबीडी के इस बयान का यूनिस ने ईएसपीएन क्रिक इन्फो को दिए इंटरव्यू में बड़ी सादगी के साथ खंडन करते हुए कहा, एबी ने मुझसे ये शॉट खेलना नहीं सीखा है। एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में हम एक दूसरे के खेल पर नजर रखते थे। इस दौरान उन्होंने मेरे स्वीप शॉट के कुछ तकनीकी पहलूओं को अपनाकर, अपनी बल्लेबाजी में शामिल किया होगा। मैंने भी उनके कुछ तकनीकी पहलुओं को अपनी बल्लेबाजी में शामिल किया। 

युनिस ने इसी साल वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान मिसबाह के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा  कहा था। उसी दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। यूनिस पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पहले ही बन चुके थे। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 52 की औसत से 10,099 रन हैं।
विज्ञापन


यूनिस को स्पिन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता रहा है। स्पिनर्स के खिलाफ टर्निंग विकेट पर स्वीप शॉट्स का जमकर इस्तेमाल करते थे। यूनिस ऐसे बल्लेबाज थे जो बांए और दांए दोनों हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ स्वीप शॉट्स का जमकर इस्तेमाल करते थे। लेकिन उन्हें लगता है कि बांए हाथ की स्पिन गेंदबाजी को स्वीप करना ज्यादा आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें