दक्षिण अफ्रीका टीम अपने खिलाड़ियों की चोट को लेकर परेशान हैं। पहले ही उंगली की चोट के कारण वन-डे सीरीज के पहले तीन मैच नहीं खेल पाए
एबी डीविलियर्स अब घुटने की चोट के कारण तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि पांचवें वन-डे से एक दिन पहले उनके घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद वह प्रैक्टिस के लिए भी नहीं आए थे।
टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने बताया कि पांचवें वन-डे से पहले उन्हें बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी, हालांकि उन्होंने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था लेकिन मैच के दौरान उनकी तकलीफ बढ़ी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज के दौरान भी डीविलियर्स तीसरे टेस्ट में अपनी उंगली को चोटिल कर बैठे, जिसके वजह से वह पहले तीन वन-डे में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनकी चौथे वन-डे में वापसी हुई थी, हालांकि इस मैच में वह कोई कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन
प्रोटियाज मैच जीतने में कामयाब रही थी।