के बीच 1 फरवरी से शुरू होने वाले 6 वन-डे मैचों की सीरीज से पहले अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। उंगली में चोट लगने के कारण
पहले तीन वन-डे से बाहर हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीरीज के अंतिम तीन मैचों में वह टीम में शामिल हो सकते हैं।
इस बीच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की घोषणा नहीं की है कि उनकी जगह पर टीम में कौन शामिल किया जा रहा है। बोर्ड ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डीविलियर्स को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दायें हाथ की अंगुली में चोट लगी थी। इसे ठीक होने में करीब दो हफ्ते लगेंगे। सीएसए की मेडिकल टीम डीविलियर्स का उपचार कर रही है और उम्मीद है कि वह चौथे वनडे मुकाबले तक ठीक हो जाएंगे और टीम में वापसी करेंगे। चौथा मुकाबला 10 फरवरी को खेला जायेगा। चयनकर्ताओं ने अभी तक डीविलियर्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

#BreakingNews #CSAnews @ABdeVilliers17 ruled out of first three @Momentum_za ODI’s with finger injury #SAvIND ... https://t.co/PzSJ1INdNd pic.twitter.com/jmnISYmwBJ
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 30, 2018

इस प्रकार है पहले तीन वन-डे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, एबी डी विलियर्स, जेपी ड्युमिनी, इमरान ताहिर, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, मॉर्न मॉर्कल, क्रिस मॉरिश, लुंगी एन्गिडी, कगीसो रबाडा, तबरैज शमसी, जोंडो, एन्डिल फेलल्हुकवायो।