फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: वन-डे सीरीज से पहले द. अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ उनका 'ट्रंप कार्ड'

Tue, 30 Jan 2018 08:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1 फरवरी से शुरू होने वाले 6 वन-डे मैचों की सीरीज से पहले अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। उंगली में चोट लगने के कारण एबी डीविलियर्स पहले तीन वन-डे से बाहर हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीरीज के अंतिम तीन मैचों में वह टीम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

इस बीच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की घोषणा नहीं की है कि उनकी जगह पर टीम में कौन शामिल किया जा रहा है। बोर्ड ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डीविलियर्स को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दायें हाथ की अंगुली में चोट लगी थी। इसे ठीक होने में करीब दो हफ्ते लगेंगे। सीएसए की मेडिकल टीम डीविलियर्स का उपचार कर रही है और उम्मीद है कि वह चौथे वनडे मुकाबले तक ठीक हो जाएंगे और टीम में वापसी करेंगे। चौथा मुकाबला 10 फरवरी को खेला जायेगा। चयनकर्ताओं ने अभी तक डीविलियर्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

#BreakingNews #CSAnews @ABdeVilliers17 ruled out of first three @Momentum_za ODI’s with finger injury #SAvIND ... https://t.co/PzSJ1INdNd pic.twitter.com/jmnISYmwBJ
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 30, 2018

विज्ञापन

इस प्रकार है पहले तीन वन-डे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, एबी डी विलियर्स, जेपी ड्युमिनी, इमरान ताहिर, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, मॉर्न मॉर्कल, क्रिस मॉरिश, लुंगी एन्गिडी, कगीसो रबाडा, तबरैज शमसी, जोंडो, एन्डिल फेलल्हुकवायो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें