दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डीविलियर्स सोमवार को 36 साल के हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड अपना नाम कर चुके एबी के जन्मदिन पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बधाइयां दी। साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके डीविलियर्स ने तकरीबन 14 साल तक दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेला और इस दौरान बीस हजार से अधिक रन बनाए और फील्डिंग से लेकर विकेटकीपिंग में भी कई रिकॉर्ड बनाए।
हालांकि उनके टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी के संकेत कोच मार्क बाउचर ने दिए हैं और यह उम्मीद की जा रही है कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से वापसी कर सकते हैं। डीविलियर्स के जन्मदिन पर उनके पुराने साथी और कई खिलाड़ियों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामना संदेश भेजे।