फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AB de Villiers: फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार एबी डिविलियर्स, विश्व चैंपियनशिप लीजेंड्स में खेलते आएंगे नजर

Tue, 28 Jan 2025 05:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिविलियर्स अपने करियर के दौरान दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल थे। वह गेम चेंजर  टीम में दक्षिण अफ्रीका टीम के अपने पुराने साथी जैक कैलिस, हर्षल गिब्स, डेल स्टेन और इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद एक बार फिर मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। डिविलियर्स विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीडेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के दूसरे सत्र में गेम चेंजर्स दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की कप्तानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से शुरू होगा। डिविलियर्स ने 2021 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन

कैलिस-गिब्स भी होंगे टीम में शामिल 
डिविलियर्स अपने करियर के दौरान दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल थे। वह गेम चेंजर  टीम में दक्षिण अफ्रीका टीम के अपने पुराने साथी जैक कैलिस, हर्षल गिब्स, डेल स्टेन और इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे। डिविलियर्स इस टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम के सह-मालिक अमनदीप सिंह ने कहा, हम विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में प्रतिस्पर्धा करने और अपने महान क्रिकेट खिलाड़ियों की अविश्वसनीय प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारे कप्तान के रूप में एबी डिविलियर्स की वापसी हमारी टीम के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, और उनका नेतृत्व निस्संदेह हमें नई ऊंचाइयों के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

कैसा रहा है डिविलियर्स का अंतरराष्ट्रीय करियर
डिविलियर्स ने अपने करियर में 114 टेस्ट मैच खेले और 8765 रन बनाए, जबकि 228 वनडे में 9577 रन और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1672 रन बनाए। राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के अलावा डिविलियर्स ने आईपीएल में धमाल मचाया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए कई यादगार पारियां खेलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें