ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एरोन फिंच की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है। इस हार्ड हिटर ने कई मौकों पर हारी हुई बाजी को अपनी टीम के पक्ष में किया। गेंदबाज इनके नाम से ही खौफ खाते हैं। IPL में कई टीमों के लिए विस्फोटक पारी खेल चुके एरोन फिंच को इस बार किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.2 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम चुका कर खरीदा। मगर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस 31 वर्षीय के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक साबित हो रहा है। अपना हनीमून बीच में छोड़कर भारत आए इस खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। देखिए अगली स्लाइड...