फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में परिवारवाद: मांजरेकर बोले- अगर ऐसा होता तो तेंदुलकर-गावस्कर के बच्चे टीम में होते

Sat, 27 Jun 2020 06:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले आकाश चोपड़ा बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड समेत तमाम क्षेत्रों में भाई भतीजावाद यानी नेपोटिज्म पर अपने विचार रख रहे थे
विज्ञापन
रोहन गावस्कर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भारतीय क्रिकेट में परिवारवाद और भाई-भतीजवाद को सिरे से नकार दिया। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, 'अगर यहां ऐसा होता तो रोहन गावसकर और अर्जुन तेंदुलकर टीम इंडिया में खेल रहे होते।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा- सुनील गावसकर ने अपने बेटे को मुंबई से खेलने नहीं दिया था। यही बात सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के बारे में भी कही जा सकती है। अर्जुन अगर भारत या मुंबई रणजी टीम में खेलेंगे तो अपने प्रदर्शन के बूते ही खेलेंगे।'

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि सुनील गावस्कर के बेटे रोहन ने भारत के लिए 2004 में डेब्यू किया था।, हालांकि वह सिर्फ 11 वन-डे ही खेल पाए। दूसरी ओर, 6 फीट से अधिक लंबे अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता के विपरित एक पेसर हैं और मुंबई रणजी टीम में जगह बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


चोपड़ा ने कहा कि अगर किसी दिग्गज खिलाड़ी से रिश्ता भर होने से ही इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का मौका मिल जाता, तो तेंदुलकर के बेटे अर्जुन कम से कम किसी आईपीएल टीम का हिस्सा तो ही। भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले आकाश चोपड़ा बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड समेत तमाम क्षेत्रों में भाई भतीजावाद यानी नेपोटिज्म पर अपने विचार रख रहे थे और अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र भी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें