फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच मैच में दिखा 4 फुट लंबा सांप, मच गया हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता में बंगाल और विदर्भ के बीच रणजी मैच चल रहा था। मामला लंच से पहले का है। क्रिकेट मैच के दौरान गेंदबाज रन-अप ले रहा था कि अचानक उन्हें पिच पर सांप दिख गया और हंगामा मच गया।
विज्ञापन


दरअसल, बंगाल और विदर्भ के बीच साल्टलेक स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी सेकेंड कैंपस ग्राउंड में जारी रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मुकाबले के दौरान शनिवार को एक चार फीट लंबा सांप कौतुहल का विषय बना रहा।

विदर्भ के तेज गेंदबाज स्वपनिल बंदीवार 22वें ओवर की आखिरी गेंद से पहले गेंदबाजी के लिए अपना रनअप ले रहे थे। उस दौरान पवेलियन एंड से एक सांप रेंगता हुआ मैदान की ओर आर रहा था। आश्चर्य की बात यह रही कि बंदीवार इससे अनभिज्ञ थे।
विज्ञापन


हालांकि बाद में बंगाल सपोर्ट स्टाफ सांप को जैसे-तैसे भगाने में सफल रहा। बंगाल क्रिकेट अधिकारी ने कहा कि सांप को बंगाल टीम के ड्रेसिंग रूम के नजदीक भी देखा गया था लेकिन हमने वहां केमिकल्स छिड़ककर उसे भगा दिया। कई वर्ष पहले यह क्षेत्र जंगल था जिसपर बाद में मैदान बना दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

टेस्ट से बाहर रोहित शर्मा ने दिखाई बल्ले की धमक

युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (137) और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 110) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले के पहले दिन उत्तरप्रदेश के खिलाफ अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 407 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

इससे पहले यूपी के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई की ओर से कप्तान आदित्य तारे (30), अखिल हेरवादकर (58) और सूर्यकुमार यादव (58) ने शानदार पारी खेली की।

अय्यर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 14 चौके और पांच छक्के लगाए जबकि रोहित 128 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। यूपी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें