फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: भारत को शर्मनाक हार देने के बाद क्या बोले कीवी कप्तान केन विलियमसन

Thu, 07 Feb 2019 09:09 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन

पहले टी-20 मैच में भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि यह टीम का सभी विभागों में अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से करारी शिकस्त दी। यह टी-20 में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। 

विज्ञापन


विलियम्सन ने मैच के बाद कहा, ‘टीम का सभी क्षेत्रों में यह शानदार प्रदर्शन है। यह पूरी तरह से वह प्रदर्शन है जिसकी तलाश आपको हमेशा रहती है। उपरी क्रम ने शानदार बल्लेबाजी की और साझेदारियां निभाई। टिम सीफर्ट और मुनरो ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इसके अलावा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन लाजवाब रहा।’ 

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर भारतीय टीम को 19.2 ओवरों में 139 रनों पर ढेर कर दिया। 
विज्ञापन


कीवी कप्तान ने कहा, ‘हमारे पास बोर्ड पर अच्छे खासे रन थे लेकिन हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग भी उम्दा रही। महिलाओं का मैच भी काफी अच्छा रहा। उम्मीद है कि खिलाड़ी अगले मैच में भी इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे और हम वहां भी जीत दर्ज करने में सफल होंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें