फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 9 बजे 9 मिनट: उजाले के साथ खड़े थे भारतीय खिलाड़ी, लड़ी कोरोना के 'अंधेरे' से जंग

Mon, 06 Apr 2020 12:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
9pm 9min को सपोर्ट करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

'रात 9 बजे, 9 मिनट' कोरोना वायरस के अंधकार के खिलाफ लड़ाई में पूरा हिंदुस्तान एकसाथ दिखा। प्रधानमंत्री की इस अपील पर खेल जगत भी उजाले के साथ खड़ा था। अपने-अपने घर की लाइट बंद कर खेल जगत की हस्तियां परिवार संग दिए, टॉर्च के साथ देशवासियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। 

विज्ञापन

 

लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद लोगों ने 'ताली और थाली' के बाद दिए भी जलाए। पीएम मोदी के साथ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह ने दीपक जलाकर एकजुटता दिखाई।
 

2007 टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो और अब खाकी में कोरोना के खिलाफ सड़क पर उतरकर देश की सेवा करने डीसीपी जोगिंदर शर्मा ने भी परिवार के साथ दिया जलाया। रविवार रात 9 बजे तो पूरा देश मानो उजाले में नहाया दिख रहा था। रौशनी से जगमगा रहा था।
विज्ञापन

 
 
 

Trending Videos
विज्ञापन

सफल रहा 'प्रयोग'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलाया दीया - फोटो : अम
ऐसी आशंका जताई गई थी कि प्रधानमंत्री की अपील पर रात नौ बजे से नौ मिनट तक घरों में बल्ब, ट्यूबलाइट बंद होने से बिजल ग्रिड पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। मगर ऐसा हआ नहीं। बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा, बिजली आपूर्ति में कमी (रैंप डाउन) और फिर बढ़ोतरी (रैंप अप) का काम सुचारू रूप से चला। अधिकारियों ने अच्छे तरीके से इसका प्रबंध किया। मैं और मेरे साथ वरिष्ठ अधिकारी, बिजली सचिव और पोस्को सीएमडी और नेशनल मॉनिटरिंग सेंटर से व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखे हुए थे। मैं एनएलडीसी (नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर), आरएलडीसी (रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर) और एसएलडीसी (स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर) के सभी इंजीनियरों को स्थिति से बखूबी निपटने को लेकर बधाई देता हूं। सिंह के अनुसार करीब चार-पांच मिनट के दौरान बिजली खपत 1,17,000 मेगावाट से कम होकर 85,300 मेगावाट रही। यह संभावित 12,0000 मेगावाट की कमी से कहीं अधिक थी। उन्होंने बिजली उत्पादन कंपनियों एनटीपीसी और एनएचपीसी की सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें