फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में नौ खिलाड़ियों व तीन अधिकारियों ने किया ‘बायो-बबल’ का उल्लघंन: पीसीबी

Fri, 16 Oct 2020 07:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान के रावलपिंडी में चल रहे राष्ट्रीय टी-20 कप के दौरान नौ खिलाड़ियों और तीन अधिकारियों ने ‘बायो-बबल’ का उल्लघंन किया। इस बात की जानकारी शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दी।

विज्ञापन


इनमें राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं। रावलपिंडी में होटल में कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लघंन से नाराज पीसीबी ने कहा कि भविष्य में अगर कोई खिलाड़ी या अधिकारी ‘बायो-बबल’ का उल्लंघन करता है तो उसे टूर्नामेंट से तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।


पीसीबी ने खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए लेकिन मीडिया खबरों के मुताबिक, फखर जमां, इमाम उल हक, खुर्रम मंजूर, मोहम्मद हफीज, राशिद खान, बासित अली, कामरान अकमल, सोहेल खान, अब्दुल रज्जाक, अनवर अली, यासिर शाह और उस्मान शिनवारी ये खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


पीसीबी के ‘हाई परफॉरमेंस सेंटर’ के निदेशक नदीम खान ने इस पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा, 'पीसीबी परेशान और निराश है कि कुछ सीनियर खिलाड़ी और अधिकारियों ने राष्ट्रीय टी-20 कप के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित बबल का उल्लघंन किया। इससे उन्होंने टूर्नामेंट की साख और अपने साथियों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया।'

बायो-बबल में रहना आसान नहीं- वकार
पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और पूर्व कप्तान वकार यूनिस कोविड-19 महामारी के बीच जैव सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में अंतरराष्ट्रीय या घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं। वकार ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि अगर पाकिस्तान ने कोरोना की मौजूदा स्थिति में अधिक समय तक खेलना जारी रखा तो कई खिलाड़ियों को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, 'यह स्थिति सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट के साथ नहीं है बल्कि यह चिंता पूरी क्रिकेट दुनिया की है।' उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए लंबे समय तक पृथकवास और जैव सुरक्षित माहौल में समय बिताना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें