फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 साल की फैन चारुलता को देख खुश हुए देश के बड़े उद्योगपति महिंद्रा, फ्री टिकट देने का एलान

Wed, 03 Jul 2019 06:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
चारुलता पटेल और आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को बांग्लादेश को हराकर वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। शतक बनाने वाले रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच चुने गए, लेकिन मैच के दौरान और मैच के बाद जिस एक चेहरे ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं वो कोई क्रिकेटर नहीं हैं। ये थी 87 साल की चारुलता। इन्हें सोशल मीडिया पर 'फैन ऑफ द टूर्नामेंट' तक कहा जाने लगा है।

विज्ञापन

2 of 8
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे समय तिरंगा स्कार्फ लपेटे हुए हाथ में ट्रंम्पेट लिए नजर आईं इन 'दादी फैन' से शतकवीर रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली भी मिलने पहुंचे। व्हील चेयर पर आई चारुलता ने दोनों खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और आशीर्वाद भी। सोशल मीडिया पर भी चारुलता जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

3 of 8
आनंद महिंद्रा - फोटो : amar ujala

रातों-रात सुर्खियों में आईं चारुलता को अब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वर्ल्डकप के आगे के मैचों के टिकट स्पांसर करने का ऑफर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया। 

4 of 8
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं परंपरागत रूप से मैच नहीं देख रहा था, लेकिन इस बुजुर्ग भारतीय फैन को देखने के लिए टीवी शुरू किया है। ये वाकई एक मैच विनर हैं।



 
विज्ञापन

5 of 8
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
मैच खत्म होने के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'शाबाश इंडिया, अब ये निश्चित करें कि ये मैच जिताने वाली बुजुर्ग महिला सेमीफाइनल और फाइनल में भी मौजूद रहें। इन्हें फ्री टिकट दें।'
 

 
विज्ञापन

6 of 8
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर एक क्रिकेट फैन ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि आप ही क्यों नहीं उनके टिकट को स्पांसर कर देते हैं।
 

 
विज्ञापन

7 of 8
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर आनंद महिंद्रा ने जवाब दिया, 'खोजें कि ये बुजुर्ग महिला फैन कौन हैं। मैं वादा करता हूं कि उनके अगले भारत के सभी मैचों के टिकट का खर्चा मैं दूंगा।' खबर लिखे जाने तक महिंद्रा के इस ट्वीट को 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

 
विज्ञापन

8 of 8
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि खास बात ये है कि चारुलता क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं और 1983 में जब कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम जब विश्व विजेता बनी थीं, तभी भी वे ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें