इस समय भारतीय खेल जगत में बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और जिम्नास्टिक कोच विश्वेश्वर नंदी की चर्चा हर ओर हो रही है। लेकिन शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के 6 बेहद कामयाब गुरुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी निगरानी में टीम इंडिया ने सफलता के झंडे गाड़े।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
2 of 10
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
छठे नंबर पर आते हैं अनिल कुंबले जो इस समय टीम इडिया के मुख्य कोच हैं जिनकी कोचिंग में भारत ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और टी-20 सीरीज खेली है जिसमें उसे टेस्ट सीरीज में जीत मिली, जबकि 2 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम पहला मैच एक रन के अंतर से हार गई, जबकि दूसरा मैच बारिश से धुल गया। इस कारण टीम इंडिया सीरीज में बराबरी का मौका नहीं बना पाई और वर्ल्ड चैंपियन कैरेबियाई टीम से सीरीज 0-1 से हार गई।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
3 of 10
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले टीम इंडिया के साथ एक साल के लिए कोच बने हैं और उनकी कोचिंग में टीम इंडिया 6 दिन के लिए टेस्ट में नंबर वन टीम बनी थी, लेकिन बारिश ने सीरीज का चौथा मैच पूरा होने नहीं दिया और भारत यह ताज गंवा बैठा। उनकी कोचिंग में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की धरती पर उसके खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दबदबा बनाए रखा और पहली बार वहां पर किसी सीरीज में 2 टेस्ट जीतने का कारनामा कर दिखाया।
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
4 of 10
anshuman gaekwad
- फोटो : Getty
अंशुमान गायकवाड भारतीय क्रिकेट टीम के पांचवें सबसे सफल गुरु रहे हैं। उन्होंने 1997 से 1999 तक टीम इंडिया के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली। यह वह समय था जब ऑस्ट्रेलियाई टीम का क्रिकेट वर्ल्ड में वर्चस्व था, उस समय भारत ने उनकी कोचिंग में कुछ सफलता हासिल की, खासकर वनडे क्रिकेट में। उनकी कोचिंग में भारत ने कई त्रिकोणीय वनडे सीरीज जीती।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
5 of 10
- फोटो : Getty
सफलतम गुरु के मामले में चौथे स्थान पर हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अजित वाडेकर जो 90 के दशक में टीम इंडिया के मैनेजर और कोच रहे। उस समय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे और उनके साथ मिलकर काम करते हुए वाडेकर ने अपनी कोचिंग में टीम को हीरो कप (1993), एशिया कप (1995) जितवाया साथ ही 1996 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचवाया। साथ ही उनके कार्यकाल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट मैच भी जीते थे।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
6 of 10
- फोटो : PTI
तीसरे नंबर पर आते हैं पूर्व कप्तान और कमेंट्रेटर रवि शास्त्री जो कई बार भारतीय क्रिकेट के खेवनहार बनकर उभरे। 2014 में इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में बढ़त के बाद भारत ने 1-3 से सीरीज गंवा दी थी, इसके बाद बीसीसीआई ने शास्त्री को मुख्य कोच डंकन फ्लेचर के रहते ही टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया और उनके कमान संभालते ही भारत ने वनडे सीरीज में जीत की हैट्रिक लगा दी। भारत ने 24 साल बाद इंग्लैंड में इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। इसके बाद टीम टेस्ट में नंबर वन बनी। टीम वनडे (2015) और टी-20 (2016) वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी पहुंची। श्रीलंका में 2 दशक बाद कोई टेस्ट सीरीज भी उनकी ही निगरानी में कोहली की टीम जीती।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
7 of 10
रवि शास्त्री
ऐसा पहली बार नहीं था कि रवि शास्त्री टीम इंडिया की मदद के लिए पहली बार जुड़े थे। इससे पहले 2007 में वर्ल्ड कप के पहले दौर में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद जब ग्रेग चैपल को बीसीसीआई ने बर्खास्त कर दिया था, तब वह टीम से जुड़े। इसके बाद शास्त्री ने ही टीम के खिलाड़ियों में उत्साह का संचार किया। 2007 में बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ शास्त्री ने बांग्लादेश का दौरा किया था।
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
8 of 10
John wright
- फोटो : Getty
दूसरे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन राइट जो टीम इंडिया के कोच बनने वाले पहले विदेशी थे। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ भारतीय टीम को टीम इंडिया में तब्दील किया। राइट और गांगुली की जुगलबंदी ने सफलता के कई झंडे गाड़े।
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
9 of 10
John wright
- फोटो : Getty
जॉन राइट की कोचिंग और गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2000 में कोलकाता के ईडन गार्डंस में वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और हरभजन सिंह के दम पर ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए भारत ने टेस्ट इतिहास में सबसे यादगार जीत दर्ज कराई। यह जीत इसलिए यादगार रही क्योंकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट में लगातार 16 मैच में जीत का रथ रोका था। साथ ही इसी समय टीम इंडिया के 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची।
भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी
10 of 10
- फोटो : Getty
टीम इंडिया के सफलतम गुरु का दर्जा हासिल है दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर रहे गैरी कर्स्टन को। कर्स्टन टीम इंडिया के सफलतम कोच हैं। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 28 साल बाद 2011 में अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीता। वह 2008 में कोच के रूप में भारतीय टीम से जुड़े। वर्ल्ड कप के अलावा भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नंबर वन बनने का दर्जा भी हासिल किया था। इसके अलावा उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने देश और विदेश में कई यादगार जीत हासिल की थी।