फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची के बाद कटक में भी बारिश ने वनडे को धोया

Sat, 26 Oct 2013 02:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची के बाद कटक वनडे भी बारिश के कारण धुल गया। आज सीरीज के पांचवें वनडे को शुरू होने से पहले ही मैच रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों की तुलना में आज कटक में मौसम ठीक-ठाक था और हल्की धूप भी निकली थी। मैच रेफरी रोशन महानामा ने आज 11 बजे मैदान का निरीक्षण किया लेकिन आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच कराना संभव नहीं था जिस कारण उन्होंने मैच को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


लगातार दो मैच रद्द होने से सात मैचों की सीरीज में वापसी की आस लगाई टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-2 से पीछे है। सीरीज का अगला मैच 30 अक्टूबर को नागपुर में खेला जाना है।
 
कटक में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी ऐसे में शनिवार को पांचवें वनडे मैच खेले जाने पर पहले से ही अनिश्तिता के बादल मंडरा रहे थे।

पैसे लौटाने का ओसीए का वादा
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) का वादा किया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे बारिश की वजह से नहीं हो पाता है तो वह दर्शकों का पैसा लौटा देगा।
विज्ञापन


ओसीए सचिव आशीर्वाद बहेरा ने शुक्रवार को कहा था कि मैदान पानी से भरा है और आखिरी फैसला शनिवार को दोपहर अंपायरों के मैदान निरीक्षण के बाद लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर मैच नहीं होता है तो वह टिकट धारकों को 8-15 नवंबर के बीच सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच पैसा लौटा देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें