फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहानिसबर्ग टेस्ट: टी-20 के रोमांच के साथ मैच ड्रॉ

Mon, 23 Dec 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोहानिसबर्ग टेस्ट जीतने के लिए भारत को 8 विकेट झटकने थे लेकिन प्लेसिस ने टीम इंडिया की योजना पर पानी फेरते हुए मैच ड्रॉ करवा दिया।
विज्ञापन


फैफ डु प्लेलिस ((134 रन, 307 गेंद) की संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत मैच के पांचवें दिन संघर्ष करते हुए दक्षिण अफ्रीका सात विकेट पर 450 रन ही बना पाया। (लाइव स्कोरकार्ड)

मैराथन पारी खेलते हुए प्लेलिस ने कप्तान एबी डीविलियर्स (103) के साथ चौथे विकेट के लिए 205 रनों की संघर्षपूर्ण साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया। इशांत ने डीविलियर्स को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन

 
भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन जबकि जहीर और इशांत शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की। इसके साथ ही भारत जोहानिसबर्ग में अपने अजेय अभियान को बनाए रखने में सफल रहा। उसने वांडरर्स मैदान पर खेले चार टेस्ट मैचों में एक में जीत और तीन मैच ड्रॉ खेले हैं।
 
रन आउट हुए प्लेसिस
बेहद शानदार बल्लेबाजी करने वाले फैफ डु प्लेलिस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। प्लेलिस ने 309 गेंद खेलते हुए 134 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने महज 15 चौके लगाए। वह आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे।

पढ़ें- कई रिकॉर्ड बनाने से रह गए कोहली

लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 29 ओवर में दो विकेट खोकर 98 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे सत्र में भारत एक भी विकेट हासिल नहीं कर सका। तीसरे सत्र में भारत को दो सफलता मिली लेकिन गेंदबाज मेजबान टीम को आल आउट करने में नाकाम रहे। 

शमी ने पीटरसन को किया बोल्ड
मैच के अंतिम दिन भारत को जीत के लिए आठ विकेट झटकने थे। दिन के पांचवें ओवर में ही मोहम्मद शमी ने एल्विरो पीटरसन (76) को बोल्ड कर चलता किया। पीटरसन अपने कल के स्कोर में एक भी रन जोड़ नहीं सके।

इसके बाद प्लेसिस का साथ देने क्रीज पर अनुभवी बल्लेबाज जैक्स कैलिस ने जोरदार बल्लेबाजी कर तेजी से रन बनाना शुरू किया। लेकिन जहीर खान ने उन्हें 34 रनों के निजी स्कोर पर पगबाधा कर चलता किया।

तेज गेंदबाज जहीर कैलिस को आउट करने के साथ ही टेस्ट करियर में 300 विकेट हासिल करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए।

प्लेसिस-डीविलियर्स की साझेदारी
कैलिस के आउट होने के बाद मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में जाता नजर आ रहा था लेकिन प्लेसिस और कप्तान एबी डीविलियर्स ने भारतीय आक्रमण का डटकर सामना करते हुए चायकाल तक एक भी विकेट खोने नहीं दिया।

भारत ने इस जोड़ी को तोड़ने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उन्हें टी-ब्रेक तक कामयाबी नहीं मिली। टी ब्रेक के बाद इशांत शर्मा ने डीविलियर्स को बोल्ड कर टीम इंडिया को मैच में वापसी करा दी। डीविलियर्स ने 103 रन बनाए।

हालांकि दूसरे छोर पर मैराथन पारी खेल रहे प्लेसिस ने अपना विकेट बचाए रखा। मोहम्मद शमी ने नए बल्लेबाज जेपी डुमनी (5) को बोल्ड कर दिया।

फैफ डु प्लेसिस ने फिलेंडर के साथ अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया। 

चौथे दिन पीटरसन-प्लेसिस ने संभाला
लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए थे जबकि क्रीज पर ओपनर एल्विरो पीटरसन (76) और फैफ डु प्लेसिस (8) खेल रहे थे।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने अपने दो विकेट 138 रन पर गंवा दिए थे। ग्रीम स्मिथ के रन आउट होने के बाद हाशिम अमला (4) बोल्ड हो गए थे।

इससे पहले चेतेश्वर पुजारा (153) और कोहली (96) के बीच हुई 222 रनों की शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका के सामने 458 रनों का लक्ष्य रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें