पांच लड़के उम्र निर्धारण परीक्षण में विफल हुए जिससे वे मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अंडर-16 शिविर में भाग लेने के लिए अयोग्य हो गए। बीसीसीआई उम्र निर्धारण के लिए हड्डी जांच ‘टैनर-वाइटहाउस’ परीक्षण कराती है। सूत्र ने कहा कि ये पांच लड़के इस परीक्षण में विफल रहे। इससेे ये एमसीए अंडर-16 शिविर के साथ ही विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए भी अयोग्य हो गए हैं। नामों का खुलासा नहीं किया गया है। बोर्ड हर साल यह परीक्षण आयोजित कराता है। जो इस परीक्षण में विफल रहे हैं, हमें उनकी रिपोर्ट मिल गई है।’