चौके-छक्को की बारिश के बीच फटाफट क्रिकेट फैंस की पहली पसंद बन चुका है। किसी भी देश की टी-20 टीम में चयन का सिर्फ एक ही पैमाना होता है तेज रफ्तार से रन बनाने की क्षमता। ऐसे में सभी टीमों के भीतर बड़े शॉट लगाने की क्षमता वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। मगर इन 5 टीमों की बल्लेबाजी लाइन अप दुनिया के धुरंधर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में सक्षम हैं। डालिए एक नजर...
विज्ञापन
टीम इंडिया
2 of 7
रोहित शर्मा-शिखर धवन की जोड़ी अगर क्रीज पर टिक जाए तो स्कोरबोर्ड टैक्सी के मीटर से भी तेज चलता है। रन मशीन विराट कोहली, एसएस धोनी, सुरेश रैना तो मध्यक्रम की जान हैं। आईपीएल की खोज माने जाने वाले हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे और रविंद्र जडेजा जैसे खतरनाक खिलाड़ी टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप को और खूंखार बनाते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया
3 of 7
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे खतरनाक बल्लेबाजी क्रम मानी जाती है। एक साल का बैन झेल रहे डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ इसकी बल्लेबाजी क्रम की जान है। आरोन फिंच शुरुआती क्रम में धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं तो ग्लेन मैक्सेवल, मिचेल मार्श, ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गेंद स्टेडियम से बाहर करने की क्षमता रखते हैं। जॉर्ज बैली का नाम भूलना बेईमानी होगी।
इंग्लैंड
4 of 7
2015 टी-20 विश्वकप के बाद इंग्लैंड के खेल में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। टी-20 फॉर्मेट की सबसे खतरनाक टीम में से एक इंग्लैंड के पास एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय जैसे धुआंधार बल्लेबाज हैं तो जोस बटलर, बेन स्टोक्स और इयोन मॉर्गन का खौफ गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगाड़ देता है। मोईन अली, जॉनी बेरेस्टो भी इसी लिस्ट के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
5 of 7
क्विंटन डीकॉक, हाशिम अमला, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी और क्रिस मॉरिस यह उस बल्लेबाजी क्रम का नाम है जो टी-20 इतिहास के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने का माद्दा रखती है। हालांकि यह लिस्ट तब तक अधूरी है, जबतक इसमें एबी डीविलियर्स का नाम न हो, लेकिन अब मिस्टर 360 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज
6 of 7
चाहे क्रिकेट का मैदान हो या फिर पार्टी कैरेबियाई खिलाड़ी हर मामले में अव्वल होते हैं। ताकत और क्लास का मिश्रण लिए वेस्टइंडीज को इस छोटे फॉर्मेट में हराना आसान नहीं। क्रिस गेल का नाम सुन गेंदबाज थर्राने लगते हैं। एविन लुईस, पोलार्ड, आंद्रे रसेल, डैरेन सैमी, पॉवेल और कार्लोस ब्रेथवेट हर गेंद पर छक्का जमाने की ताकत और काबिलियत रखते हैं।
ऐसा नहीं कि सिर्फ इन 5 टीमों में ही पावर हिटर्स हो इसके अलावा पाकिस्तान के पास फखर जमान, शोएब मलिक, उमर अकमल, सरफराज अहमद, न्यूजीलैंड खेमे में कॉलिन मुनरो, कोरी एंडरसन, जिमी निशाम, ल्यूक रोंची। श्रीलंका में थिषारा परेरा तो बांग्लादेशी सौम्या सरकार, शब्बीर रहमान भी जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं।