फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबी डीविलियर्स की धमाकेदार वापसी, 24 गेंदों में ठोके 61 रन, मैदान पर चौके-छक्के की बारिश

Sun, 19 Jul 2020 08:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : ट्विटर
दक्षिण अफ्रीका में नए प्रारुप में खेले जा रहे तीन टीमों की क्रिकेट टूर्नामेंट (3टीसी) सोलिडैरिटी कप में एबी डीविलियर्स ने धमाल मचा दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस खिलाड़ी ने मैदान के चारों ओर हवाई फायर किए।
विज्ञापन

2 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही डीविलियर्स लंबे समय बाद मैदान पर लौटे हो, लेकिन उनके खेलने के अंदाज में कोई बदलवा नहीं आया। ईगल्स टीम की कप्तानी करते हुए 'मिस्टर 360' ने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 24 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस नायाब खेल के बूते ही उनकी टीम ईगल्स ने 12 ओवर में 160 रन बनाए। पहले हाफ में काइट्स ने जहां एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए तो किंगफिशर्स ने दो विकेट पर 56 रन जोड़े, इस तरह किंगफिशर्स दूसरे हाफ में नहीं पहुंच पाई और दूसरा हाफ ईगाल्स और काइट्स के बीच खेला गया।

4 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
पहले हाफ में सर्वाधिक रन बनाने के कारण डीविलियर्स की टीम ने दूसरे दौर में पहले बल्लेबाजी की और 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए. इस तरह से 12 ओवर में ईगल्स का कुल स्कोर चार विकेट पर 160 रन हुआ। एडेन मार्करम ने 70 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काइट्स की टीम कुल 12 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

5 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
अनोखे नियम से खेले जा रहे इस चैरिटी टूर्नामेंट में 36 ओवर फेंक जाते हैं। हर टीम में 8 खिलाड़ी होते हैं। 18 ओवर के बाद एक ब्रेक होता है। हर टीम को 12 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है। खेल के पहले हाफ में यह तय होता है कि कौन सी टीम बल्लेबाजी से गेंदबाजी में जाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
3T - फोटो : सोशल मीडिया
एक गेंदबाज अधिकतम तीन ओवर ही फेंक सकता है। इस मैच के पहली पारी के स्कोर ही तय करता है कि कौन सी टीम दूसरी पारी में पहले या बाद में बल्लेबाजी करेगी। अगर स्कोर टाई रहता है तो पहले हाफ का बैटिंग ऑर्डर ही दोहराया जाएगा।

इस मैच में एक गली क्रिकेट वाला नियम भी देखने को मिलता है। अगर किसी भी टीम के सात विकेट गिर जाते हैं तो आखिरी बल्लेबाज अकेला बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन वह सिर्फ सम संख्या वाले रन ही बनाएगा। सातों बल्लेबाज अगर पहले ही हाफ में पवेलियन लौट जाते हैं तो दूसरे हाफ में नॉट आउट रहा बल्लेबाज अकेले ही बैटिंग करने उतरेगा।
विज्ञापन

7 of 8
क्विंटन डि कॉक
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वजह से क्रिकेट पर लगा ब्रेक अब टूट रहा है। इस टूर्नामेंट के जरिए देश में शनिवार को कोविड-19 के कारण निलंबित रहने के बाद फिर से क्रिकेट सत्र की शुरूआत हुई। एबी डीविलियर्स, कागिसो रबाडा और क्विंटन डिकॉक को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन डिकॉक ने मैच के दिन अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद तेंबा बावुमा को काइट्स की कप्तानी सौंपी गई।
विज्ञापन

8 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
ईगल्स: एबी डीविलियर्स (कप्तान), एडेन मार्क्रम, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, रासी वैन डर दुसें, जूनियर डाला, काइली वेरेने और सिसांडा मगाला

किंगफिशर्स: कगिसो रबाडा (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, क्रिस मॉरिस, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, जानेमन मलान, हेनरिक क्लासेन और ग्लेंटोन स्टरमैन 

काइट्स: डेविड मिलर, तेंबा बावुमा (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, ड्वेन प्रिटोरियस, ब्यूरन हेंड्रिक्स, जेजे स्मट्स और लूथो सिपांला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें