फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल पहले कपिल देव ने किया था कमाल, लगातार 4 छक्के ठोक बचाई थी टीम इंडिया की 'इज्जत'

Mon, 30 Jul 2018 06:13 PM IST
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। टी-20, वन-डे के बाद टेस्ट श्रंखला की बारी है। 1 अगस्त से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच को जीतकर दोनों ही दल मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाना चाहेंगे। ऐसे में आज आपको ठीक 30 साल पहले एक ऐसे मैच की याद दिलाते हैं जहां पूर्व कप्तान कपिल देव ने अकेले अपने दम पर अंग्रेजों के पसीने निकाल दिए थे।

विज्ञापन


अपनी कप्तानी में भारत को 1983 का विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव एक महान कप्तान के साथ-साथ जबरदस्त ऑलराउंडर भी थे। अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी टीम इंडिया को कई मैच जिताए। 

आज से ठीक 28 साल पहले माने 30 जुलाई 1990 को भी कपिल देव ने एक ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेली थी जिसने हिंदुस्तान का ही नहीं बल्कि ब्रिटिश फैंस का भी दिल जीत लिया था। मैच लॉर्ड्स के उसी मैदान पर खेला जा रहा था, जिस पर 1983 में कपिल की कप्तानी में टीम इंडिया विश्व विजेता बनी थी।
विज्ञापन


1990 में हुए भारत-इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट में भारत ने 9 विकेट गंवा दिए थे और फॉलोऑन बचाने के लिए टीम को 24 रन की और दरकार थी। कपिल के साथ नरेंद्र हिरवानी क्रीज पर मौजूद थे। कपिल अच्छे से जानते थे कि हिरवानी का विकेट लेना इंग्लैंड के लिए मुश्किल नहीं होगा।

ऐसे में कपिल ने खुद मोर्चा संभाला। सामने गेंदबाज थे एडी हेमिंग्स। हेमिंग्स की गेंद पर उन्होंने लगातार चार छक्के जड़ते हुए भारत को फॉलोऑन से बचा लिया। कपिल इस मैच में 75 गेंद पर 77 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और आठ चौके निकले। यह टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का सबसे पहला चौका था।
 

कपिल देव के ये 4 छक्के इसलिए भी अहम थे क्योंकि अगली ही गेंद पर फ्रेजर ने नरेंद्र हिरवानी को एलबीडब्ल्यू आउट करके 454 के स्कोर पर ही भारतीय पारी का अंत कर दिया।

इस मैच में ग्राहम गूच ने 333 रनों की पारी खेली थी। कपिल देव के अलावा इस मैच में रवि शास्त्री ने 100 और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 121 रनों की पारी खेली थी। कपिल की पारी के दम पर टीम इंडिया फॉलोऑन तो बचाने में सफल रही, लेकिन मैच 247 रनों से गंवा दिया था।

विज्ञापन


देखिए वीडियो

https://youtu.be/cxlon6PWMOM

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें