फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvENG: दूसरे टेस्ट के पहले दिन लॉथम ने जड़ा शतक, न्यूजीलैंड मजबूत स्कोर की ओर

Fri, 29 Nov 2019 12:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टॉम लेथम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण खेल को समय से पहले रोकना पड़ा। पहले दिन के खेल खत्म होने तक कीवि टीम ने ठोस शुरुआत की। टॉम लॉथम 101 रन बनाकर नाबाद थे, जब चाय ब्रेक के बाद बारिश आ गई। यह उनकी 11वीं शतकीय पारी थी। अब वह न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर आ गए। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


केन विलियमसन 20 शतक जमाकर इसमें शीर्ष पर हैं। विलियमसन चार रन बनाकर आउट हो गए जबकि जीत रावल पांच ही रन बना सके। दो विकेट 39 रन पर गंवाने के बाद लेथम और टेलर ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े। टेलर 53 रन बनाकर आउट हुए जब न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 155 रन था। तीनों कैच पहली स्लिप में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लपके।

लॉथम ने अपनी 164 गेंद की पारी में 15 चौके लगाए जबकि टेलर ने आठ चौकों की मदद से 100 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। बेन स्टोक्स ने दूसरी स्लिप में लेथम का कैच छोड़ा जब वह 66 रन पर खेल रहे थे। दो ओवर डालने के बाद स्टोक्स के बाएं घुटने में दर्द हुआ और अब देखना होगा कि वह आगे गेंदबाजी कर सकेंगे या नहीं। इससे पहले जो रूट ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें