फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: 2019 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के हीरो इस साल खेलते नहीं दिखेंगे, जानें पूरा मामला

Fri, 07 Apr 2023 02:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विलियम्सन के इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर होने से न्यूजीलैंड की टीम के साथ-साथ टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर्स को भी बड़ा झटका लगा है। विलियम्सन मौजूदा समय के बेस्ट बैटर में से एक हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और विलियम्सन इस साल वर्ल्ड कप में खेलते नहीं दिखेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को शुरू होने में अभी छह महीने बाकी हैं। इससे पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का जुड़ा है। विलियम्सन को आईपीएल के दौरान गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में चोट लगी थी। फील्डिंग के दौरान वह अपने घुटने में चोट लगा बैठे थे। इस वजह से अब वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


विलियम्सन फिलहाल छड़ी के सहारे चल रहे हैं। उन्हें ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। विलियम्सन के टूर्नामेंट से बाहर होने से न्यूजीलैंड की टीम के साथ-साथ टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर्स को भी बड़ा झटका लगा है। विलियम्सन मौजूदा समय के बेस्ट बैटर में से एक हैं।

विज्ञापन

पिछले संस्करण यानी 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में विलियम्सन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उनकी टीम फाइनल में इंग्लैंड से जरूर हार गई थी, लेकिन विलियम्सन ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जरूर जीता था। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 82.57 की औसत और 74.97 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा दो विकेट भी झटके थे।

यह न्यूजीलैंड के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि टीम कभी वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है और इस टूर्नामेंट के पिछले दो संस्करण यानी 2015 और 2019 में टीम उपविजेता रह चुकी है। विलियम्सन ने हाल ही में टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन वनडे और टी20 में वह कप्तान के तौर पर बने हुए हैं।

Williamson named Player of the Tournament after brilliantly leading New  Zealand to the final

पाकिस्तान के कप्तान ने शुभकामनाएं भेजीं

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने विलियम्सन को जल्द से जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं भी दी हैं। बाबर ने लिखा- जल्द ठीक हो जाएं केन विलियम्सन और मजबूती से वापसी करें। बाबर ने विलियम्सन के साथ तस्वीर भी शेयर की है। गुजरात टाइटंस ने इस साल मिनी ऑक्शन में विलियम्सन को उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था।

विलियम्सन के न खेलने से यह तय है कि इस साल वनडे वर्ल्ड कप में पिछले संस्करण यानी 2019 वनडे वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (विलियम्सन) और फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच (बेन स्टोक्स) खेलते नहीं दिखाई देंगे। स्टोक्स ने पिछले साल ही वनडे फॉर्मेट से संन्यास लिया था और मौजूदा समय में सिर्फ टी20 और टेस्ट पर फोकस कर रहे हैं।

स्टोक्स टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान भी हैं। 2019 वर्ल्ड कप में वह इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में स्टोक्स ने 98 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली थी। इस मैच में दोनों टीमों का फाइनल स्कोर बराबर रहा था, जिसके बाद सुपरओवर में भी दोनों का स्कोर बराबर रहा था। बाद में बाउंड्री काउंट के आधार पर इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड से ज्यादा चौके-छक्के लगाए थे। इस तरह लगातार दूसरे वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम खिताब से चूक गई थी।

विज्ञापन

2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में क्या हुआ था?

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। हेनरी निकल्स ने 55 रन, विलियम्सन ने 30 रन, टॉम लाथम ने 47 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स और प्लंकेट ने तीन-तीन विकेट लिए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 50 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। स्टोक्स के नाबाद 84 रन के अलावा जोस बटलर ने 59 रन की पारी खेली थी, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 36 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की ओर से लोकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने तीन-तीन विकेट लिए थे।

इसके बाद सुपरओवर में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों पर बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी छह गेंदों पर एक विकेट गंवाकर 15 रन बना सकी। इसके बाद बाउंड्री काउंट में फैसला आया। इंग्लैंड ने अपनी पारी में 26 बाउंड्रीज लगाई थीं, जबकि न्यूजीलैंड ने 17 ही बाउंड्रीज लगाई थीं। ऐसे में इंग्लैंड ने पहली बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें