आरोपी खिलाड़ी को इस टूर्नामेंट के इर्दगिर्द भी देखा गया था। साथ ही इस टी-20 टूर्नामेंट में भी कई तरह के सवाल उठाए गए थे। एक उदाहरण के तौर पर फाइनल में कांटे के मुकाबले में आखिरी ओवरों में एक बॉलर ने काफी दूर वाइड बॉल करते हुए 8 बाइ दिए थे। इसी वजह से बीसीसीआई ने राजस्थान पुलिस से लीग की जांच की मांग की थी।
आरोपी 2011 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य का नाम 14 आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया। इन आरोपियों को सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के आरोप में जयपुर के 4 होटलों से पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। इनमें आरपीएल के ऑर्गेनाइजर्स, खिलाड़ी, अंपायर और कथित सट्टेबाज शामिल हैं। उनके पास से कैश, मोबाइल, वॉकी टॉकी और लैपटॉप बरामद किया गया था।