फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvENG: नील वैगनर का पंजा, सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया

Mon, 25 Nov 2019 12:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मेजबान न्यूजीलैंड मेहमान इंग्लैंड को सीरीज के पहले टेस्ट में मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन 65 रन से हरा दिया। तेज गेंदबाज नील वैगनर के पांच विकेट झटकर मेहमान टीम को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत से न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। साथ ही यह भी तय हो गया है कि टीम घरेलू सरजमीं पर लगातार सातवीं सीरीज में अजेय रहेगी।

विज्ञापन


अंतिम सत्र में न्यूजीलैंड को जीत के लिए दो विकेट की दरकार थी। सैम करन (नाबाद 29) और जोफ्रा आर्चर (30) ने नौवें विकेट के लिए 59 रन जोड़कर इंग्लैंड को ड्रॉ की तरफ ले जाने की पूरी कोशिश की। वैगनर ने हालांकि लगातार गेंदों पर आर्चर और स्टुअर्ट ब्राड (00) को आउट करके इंग्लैंड को 197 रन पर समेट दिया।

विज्ञापन

ड्रॉ के इरादे से उतरी इंग्लिश टीम

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 615 रन बनाने के बाद पारी घोषित की थी। इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 55 रन से की। टीम को पारी की हार से बचने के लिए इस समय 207 रन की दरकार थी। इंग्लैंड की टीम ड्रॉ के इरादे से उतरी। टीम ने बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए दिन के शुरुआती 41 ओवर में कप्तान जो रूट (11) का विकेट गंवाकर सिर्फ 66 रन जोड़े।

लंच के बाद बेन स्टोक्स (28) का धैर्य जवाब दे गया और वह टिम साउदी की बाहर जाती गेंद को विकेटों पर खेल गए। वैगनर ने इसके बाद जो डेनली (35), ओली पोप (06) और जोस बटलर (00) को पविलियन भेजा, जिससे इंग्लैंड ने 17 रन पर चार विकेट गंवाए।

वैगनर ने 44 रन देकर 5 जबकि सेंटनर ने 53 रन देकर 3 विकेट चटकाए। न्यू जीलैंड को हालांकि झटका लगा जब ट्रेंट बोल्ट सुबह सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद पसली में दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए और फिर दोबारा खेलने नहीं आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें