फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर-डिग्रैंडहोम ने खेली शानदार पारी, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को टी-20 में पांच विकेट से हराया 

Mon, 02 Sep 2019 04:10 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉस टेलर और कोलिन डिग्रैंडहोम - फोटो : social Media
विज्ञापन

रॉस टेलर और कोलिन डिग्रैंडहोम की उम्दा पारियों से न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए श्रीलंका को रविवार को यहां पहले टी-20 मैच में पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड के 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने टेलर (48) और ग्रैंडहोम (44) के बीच चौथे विकेट की 79 रन की साझेदारी की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


डेरिल मिशेल (नाबाद 25) और मिशेल सेंटनर (नाबाद 14) ने अंतिम लम्हों में धैर्य बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 2.4 ओवर में 31 रन की अटूट साझेदारी की।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन टेलर और ग्रैंडहोम ने पारी को संवारा। श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा (23 रन पर दो विकेट) इस मैच के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 99 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज बने।
विज्ञापन


मलिंगा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा।

टेस्ट क्रिकेट से 2011 में संन्यास लेने वाले मलिंगा ने न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में कोलिन मुनरो (00) को बोल्ड करके अफरीदी के 98 विकेट की बराबरी की। छत्तीस साल के मलिंगा ने इसके बाद ग्रैंडहोम को बोल्ड करके अपने 74वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नया रिकार्ड बनाया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज कुसाल मेंडिस की 79 रन की पारी से श्रीलंका ने चार विकेट पर 174 रन बनाए। 

विज्ञापन

मलिंगा बने टी-20 में सबसे सफल गेंदबाज

बारिश के कारण टास में विलंब हुआ लेकिन निर्धारित ओवरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। मलिंगा ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों मेंडिस और कुसाल परेरा (11) ने शुरूआती चार ओवर में टीम का स्कोर 37 रन तक पहुंचाया। 

इस साझेदारी को टिम साउथी (20 रन पर दो विकेट) ने परेरा को आउट कर तोड़ा। मेंडिस पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। उन्होंने 12वें ओवर में कोलिन डिग्रैंडहोम की गेंद पर चौका लगाकर 35 गेंद में अपने करियर का पांचवा अर्धशतक पूरा किया। 

मेंडिस को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (33) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने 63 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को भी साउथी ने मेंडिस को आउट कर तोड़ा। उन्होंने 53 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

मलिंगा बने टी-20 में सबसे सफल गेंदबाज :  श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा (2/23) के इस प्रारूप में 99 विकेट हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी को पीछे छोड़ा। टेस्ट क्रिकेट से 2011 में संन्यास लेने वाले मलिंगा ने अपने 74वें टी-20 मैच में कोलिन मुनरो (00) को बोल्ड करके आफरीदी के 98 विकेट की बराबरी की। इसके बाद ग्रैंडहोम को आउट किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें