फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस युवा गेंदबाज ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, 10 विकेट लेकर दिलाई कुंबले की याद

Wed, 12 Dec 2018 04:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy
विज्ञापन

कूच बेहार ट्रॉफी अंडर-19 में 18 वर्षीय युवा गेंदबाज रैक्स राजकुमार सिंह ने अपनी कमाल की गेंदबाजी की, जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है। दरअसल, रैक्स ने एक पारी में 10 विकेट लेकर क्रिकेट जगत में भुचाल ला दी है। अपनी इस घातक गेंदबाजी से उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले की याद दिला दी, जिन्होंने एक पारी में कुल 10 विकेट झटके थे।

विज्ञापन


मणिपुर के रहने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज रैक्स राजकुमार ने कूच बेहार ट्रॉफी अंडर-19 में अकेले दम 10 विकेट लेते हुए पर अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम को ऑलआउट कर दिया। अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम महज 36 रन पर सिमट गई। रैक्स ने 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 11 रन देकर 10 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर एक पारी में 10 विकेट हासिल किए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें