ओडिशा के एक 18 वर्षीय युवा क्रिकेटर की सोमवार को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। क्रिकेटर की पहचान सत्यजीत प्रधान के रूप में हुई है जो केंद्रपाड़ा के समीप देरावीश कालेज में 12वीं कक्षा का छात्र था।
जानकारी के मुताबिक वह कालेज मैदान के स्थानीय मैच के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा था। इसके बाद प्रधान को जिला अस्पताल ले जा गया जहां अस्पताल अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल अधिकारियों के हवाले से कहा कि प्रधान की मौत शायद दिल का दौरा पड़ने से हुई।
पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और मौत की असल वजह जानने के लिए मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।