फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक ने आज ही के दिन आखिरी गेंद पर छक्का मारकर दिलाई थी जीत, गर्व से तन गया था देशवासियों का सीना

Mon, 18 Mar 2019 10:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dinesh Karthik Nidahas Trophy
आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है। पिछले साल श्रीलंकाई धरती पर दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद में छक्का मारते हुए करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया था। पिछले 18 मार्च 2018 को खेले गए निदहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत के सामने बांग्लादेश थी।
विज्ञापन

2 of 6
दिनेश कार्तिक
इस टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 167 रन का लक्ष्य था। भारत ने इस मैच में पांचवां विकेट 133 के स्कोर पर गंवाया। दिनेश कार्तिक जब क्रीज पर उतरे तो भारत को जीत के लिए 12 गेंद पर 34 रन की दरकार थी। मैच धीरे-धीरे भारत के हाथ से निकल रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
दिनेश कार्तिक
कार्तिक ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए। पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। फिर तो कार्तिक रूके ही नहीं। छह गेंदों में दो छक्के और दो चौके की मदद से 22 रन ठोक दिए। अब आखिरी ओवर में भारत को 12 रन की दरकार थी।

4 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express
ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

19.1 ओवरः स्ट्राइक पर विजय शंकर: वाइड, एक रन मिला।
19.1 ओवरः स्ट्राइक पर विजय शंकर: कोई रन नहीं बना।
19.2 ओवर: शंकर ने एक रन लेकर स्ट्राइक कार्तिक को दी।
19.3 ओवर: कार्तिक ने सिंगल लिया।
19.4 ओवर: शंकर ने चौका जड़ा।
19.5 ओवरः शंकर मेहदी के हाथों कैच आउट हुए। लेकिन रन के लिए दौड़ने के कारण स्ट्राइक चेंज हो गई।
19.6 ओवरः कार्तिक ने छक्का मारकर भारत को निदहास ट्राफी का चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन

5 of 6
दिनेश कार्तिक
सौम्य सरकार की आखिरी गेंद पर लगा छक्का 

सौम्य सरकार आखिरी गेंद फेंकने को तैयार थे और दिनेश कार्तिक स्ट्राइक एंड पर थे। वे सात गेंदों पर 24 रन बना चुके थे। उनकी तूफानी पारी ने भारतीयों में उम्मीद जगा दी थी, लेकिन लक्ष्य आसान नहीं था। आखिरी गेंद में भारत को पांच रन की जरूरत थी. यानी, जीत तभी मिलती, जब कार्तिक छक्का लगाते। दुनियाभर की सांसे थमी हुई थी और कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए भारत को असंभव सी जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश कार्तिक
पिछले एक साल में  दिनेश कार्तिक ने टीम को कई अहम मैच जिताए। मगर आज वे टीम से बाहर हैं। विजय शंकर आखिरी ओवर में रन नहीं बना पा रहे थे और पांचवीं गेंद पर आउट भी हो गए थे। आज की तारीख में विजय शंकर विश्व कप की टीम में शामिल होने के दावेदार हैं। वे भारत की पिछली तीन सीरीज में टीम का हिस्सा भी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें