फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Ahmed: 17 साल के फरहान अहमद ने मचाया तहलका; हैट्रिक लेकर रचा इतिहास; फाइव-फर भी किया हासिल

Sat, 19 Jul 2025 04:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले फरहान ने अपनी घातक गेंदबाजी से धमाल मचाया। वह टी20 क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मैच में लंकाशायर की आधी टीम को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
फरहान अहमद - फोटो : @VitalityBlast (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर रेहान अहमद के भाई फरहान अहमद ने शुक्रवार को वाइटैलिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। नॉटिंघमशायर और लंकाशायर के बीच खेले गए मुकाबले में 17 वर्षीय रेहान ने हैट्रिक के साथ-साथ पांच विकेट हॉल भी हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन के दम पर नॉटिंघमशायर ने 28 गेंदों के शेष रहते लंकाशायर पर चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फरहान ने लंकाशायर की आधी टीम को पवेलियन भेजा
नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले फरहान ने अपनी घातक गेंदबाजी से धमाल मचाया। वह टी20 क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मैच में लंकाशायर की आधी टीम को पवेलियन की राह दिखाई। चार ओवर के स्पैल में उन्होंने 6.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 25 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
नॉटिंघमशायर और लंकाशायर के बीच शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंकाशायर ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 126 रन बनाए। उनके लिए मैटी हर्स्ट ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। वहीं, नॉटिंघम की ओर से फरहान ने पांच विकेट झटके जबकि मैथ्यू और लियाम पैटरसन-व्हाइट ने दो-दो सफलताएं हासिल की। जवाब में नॉटिंघमशायर ने टॉम मोर्स की 75 रनों की दमदार पारी के दम पर 15.2 ओवर में 127 रन बनाए और चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। लंकाशायर के लिए ल्यूक वुड और टॉम हार्ट्ले ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा ल्यूक वेल्स ने एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें